Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लोनी में उधार के पैसे मांगने पर युवक को पीटा, आरोपियों पर केस दर्ज

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:39 PM (IST)

    लोनी के ट्रोनिका सिटी में उधार दिए 50 हजार रुपये वापस मांगने पर एक युवक नीरज के साथ मारपीट की गई। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड।

    HighLights

    1. उधार दिए 50 हजार रुपये वापस मांगे गए।

    2. युवक नीरज को लाठी-डंडों से पीटा गया।

    3. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

    संवाद सहयोगी, लोनी। ट्रोनिका थाना सिटी क्षेत्र में उधार दिए रुपये वापस मांगने पर आरोपितों ने एक युवक के साथ लाठी डंडे से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

    अंकुर विहार थाना क्षेत्र की अंजलि विहार कालोनी निवासी नीरज की घर के पास ही दुकान है। उन्होंने बताया कि ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के राजधानी एन्क्लेव में रहने वाले मुकेश ने करीब एक वर्ष पहले 50 हजार रुपये उधार लिए थे।

    पांच जुलाई को पहुंचे मुकेश के घर

    उन्होंने बताया कि रुपये मांगने पर मुकेश ने घर बुलाया। वह पांच जुलाई को मुकेश के घर पहुंचे। मुकेश के घर पर कृष्णा और उनके पांच साथी बैठे हुए थे।

    आरोप है कि रुपये मांगने पर मुकेश व उसके साथियों ने गाली गलौज कर लात, घूसों व डंडे से मारपीट की। मारपीट में उन्हें काफी चाेट आई। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की।

    एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।