विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नैनीताल में आफत की बारिश, कृष्णापुर पहाड़ी पर भारी भूस्खलन; सिंचाई विभाग का स्टोर और मजदूरों का आवास क्षतिग्रस्त

Published: Tue, 08 Sep 2026 01:28 AM (IST)

नैनीताल में एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश ने चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते कृष्णापुर पहाड़ी पर भारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नैनीताल में एक सप्ताह से मूसलाधार बारिश जारी।

  2. कृष्णापुर पहाड़ी पर भारी भूस्खलन से नुकसान।

  3. सिंचाई विभाग का स्टोर, मजदूरों के आवास क्षतिग्रस्त।

जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में बीते एक सप्ताह से हो रही मूसलधार वर्षा ने चिंताएं बढ़ा दी है। वर्षा के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आने लगी है। शहर की तलहटी पर स्थित बलियानाला के समीप कृष्णापुर की पहाड़ी में भारी भूस्खलन हो गया। जिसमें सिंचाई विभाग की ओर से बनाया अस्थाई स्टोर और मजदूरों के आवास क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि आवासों में कोई मौजूद नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया।

बता दे कि शहर में एक सप्ताह से मूसलधार वर्षा हो रही है। रविवार देर रात वर्षा के दौरान कृष्णापुर की पहाड़ी पर भारी भूस्खलन हुआ। जिसमें भारी मलबा और बोल्डर बलियानाला में समा गए। भूस्खलन ने पहाड़ी के ऊपर बने सिंचाई विभाग के अस्थाई स्टोर और मजदूरों के आवासों को भी चपेट में ले लिया।

गनीमत रही कि आवासों में कोई मजदूर निवासरत नहीं था। पहाड़ी पर हुए भूस्खलन से कृष्णापुर, नीचे स्थित पार्वती प्रेमा जगाती विद्यालय और बलियानाला के रोकथाम कार्यो के लिए भी खतरा बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें- Nainital Weather: आज मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, नैनी झील का जलस्तर बढ़ा