Nainital Weather: आज मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, नैनी झील का जलस्तर बढ़ा
नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट के चलते पूरे दिन भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और 24 घंटे में 75 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।

फाइल फोटो।
HighLights
नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट के कारण दिनभर भारी बारिश।
24 घंटे में 75 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई।
नैनीझील का जलस्तर बढ़ा, पानी की निकासी जारी।
जागरण संवादाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को ऑरेंज अलर्ट का खासा असर देखने को मिला। पूरे दिन झमाझम पानी बरसा है। सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटे में 75 मिमी से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। नैनीताल में बीते 24 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। एक सप्ताह से झील के निकासी द्वार खुले हैं। सोमवार को बारिश के कारण जिले में 23 ग्रामीण सड़कों पर आवाजाही बंद है।
ऑरेंज अलर्ट जारी किया था
मौसम विभाग में प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसका खासा असर नगर में देखने को मिला। सुबह शुरू हुई बारिश देर शाम तक जारी रही। वर्षा जा वेग तीव्र रहा, जिसके चलते मल्लीताल फील्ड, लोअर मालरोड और कई अन्य सड़कों में जलभराव हुआ। रोजमर्रा के कार्य बाधित हुए और सैलानी अधिकांश समय होटलों के कमरों में रहने को मजबूर हुए।
नैनीझील में जलस्तर में बढ़ोत्तरी
पर्यटन गतिविधियां ठप रही। इधर नैनी झील के जल स्तर में निरंतर वृद्धि से पानी की निकासी जारी है और झील से छः इंच पानी की निकासी की जा रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, भारी बारिश से पिथौरागढ़ के स्कूल बंद; छह जिलों में यलो अलर्ट जारी
जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 70 प्रतिशत रही।
यह भी पढ़ें- किरायेदार और नए परिवारों के सामने रसोई चलाने का संकट, देहरादून में 5 महीने से घरेलू LPG कनेक्शन बंद
