विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

uttarakhand lockdown update : प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा, बाहर से आने वालों को करें क्वारंटाइन

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Tue, 31 Mar 2020 10:52 AM (IST)

प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लाॅकडाउन का पालन सख्ती से करना होगा।

uttarakhand lockdown update : प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा, बाहर से आने वालों को करें क्वारंटाइन
uttarakhand lockdown update : प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा, बाहर से आने वालों को करें क्वारंटाइन

हल्द्वानी, जेएनएन : प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लाॅकडाउन का पालन सख्ती से करना होगा। बाहर से आने वाले व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए। इसमें पूरी ताकत झौंक दी जाए। चिन्हित व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर क्वारंटाइन में रख दिया जाए।

सोमवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेते यशपाल आर्य ने कहा कि सबसे अधिक जरूरी है कि गांव में पहुंचने वाले लोगों का डाटा एकत्रित किया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाए। गांव में शहरोें से आने वाले लोगों को ग्राम पंचायत घरों, स्कूलों में रोकने की व्यवस्था की जाए।

मंत्री ने तहसील स्तर पर भी कंट्रोल रूम बनाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने डीएम से से जिले में बनाए गए शेलल्टर होम, क्वारंटाइन व आइसोलेशन वार्डों की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि जिले में 27 स्वास्थ्य टीमें लगी हुई हैं। एफटीआइ, हल्द्वानी स्टेडियम, एमबीपीजी काॅलेज को ष्षेल्टर होम बनाया गया है। वहां पर खाने-पीने के इंतजाम किए गए हैं।

गांवों से सब्जियों नियमित पहुंचे मंडी

प्रभारी मंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि जिले में खाद्यान्न, सब्जी, फल आदि की सुचारू व्यवस्था करें। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली सब्जी, अनाज के लिए नियमित आवागमन की व्यवस्था की जाए। गरीब असहायोें को नियमित सस्ते गल्ले दुकानों से खाद्यान उपलब्ध कराया जाए।

आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन बनी रहेगी

आरएफसी ललित मोहन रयाल ने बताया कि खाद्यान की कोई कमी नही है, मिलों को मांग के अनुसार गेहूं उपलब्ध कराया गया है। यह निर्देश दिए गए हैं कि इस दौर में गेहूं से केवल आटा ही बनाया जाए, सूजी और मैदा न बनाएं। सभी गोदामों को पर्याप्त खाद्यान्न उपलबध करा दिया गया है। सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि आवष्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन के लिए बैठक कर ली गई है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में एसएसपी एसके मीणा, एडीएम केएस टोलिया, सीएमओ डाॅ. भारीत राणा, आरटीओ राजीव मेहरा, नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी, एसडीएम विवेक राय, अधीक्षण अभियंता लोनिवि आरएस रावत, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन, प्रभारी कंट्रोल रूम डॉ9 धनपत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

यह भी पढें 

= फैलने के बाद आस्ट्रेलिया, अमेरिका और कनाडा रहने वालों को पहाड़ याद आया 

उत्तर प्रदेश से दवाइयों की आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से संकट