नैनीताल में सीजन का आखिरी वीकेंड: बारिश के बावजूद पहुंचे 8 हजार सैलानी, पैक हुए होटल और पार्किंग स्थल
नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के आखिरी वीकेंड पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे अधिकांश होटल और पार्किंग स्थल पैक हो गए। ...और पढ़ें

नैनीताल के पंत पार्क में चहल कदमी करते पर्यटक। जागरण
HighLights
ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के आखिरी वीकेंड पर नैनीताल में भारी भीड़
बारिश के बावजूद होटल और पार्किंग स्थल सैलानियों से पैक
स्नो व्यू, केव गार्डन जैसे स्थलों पर पर्यटकों की चहलकदमी जारी
जागरण संवादाता, नैनीताल ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन का आखिरी वीकेंड सैलानियों की भारी भीड़ नैनीताल में खींच लाया। बारिश नहीं होती तो और अधिक सैलानी पहुंचते।
अधिकांश होटल पैक हो गए तो पार्किंग स्थल भी सैलानियों से पट गए। उम्मीद थी कि रविवार को भी सैलानियों की भीड़ पहुंचेगी और बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच भी गए।
इस बीच नगर में रुक रुक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का क्रम पूरे दिन जारी रहा। जिसके चलते पर्यटन गतिविधियां बाधित होती रही सैलानी भी यथावत ठिठकने को मजबूर रहे।
बारिश के कारण कई सैलानी होटल चेक आउट कर अपने नगरों को लौट गए तो एक दिवसीय भ्रमण पर आए सैलानी भी जल्द ही लौट गए।
सैलानियों की आमद बड़ी संख्या में बनी रहने से नगर की रंगत बरकरार रही। इस बीच स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, वॉटरफॉल में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे हुए थे।
केव गार्डन और चिड़ियाघर में बड़ी संख्या में सैलानियों ने वन्य जीवों का अवलोकन किया तो केव गार्डन की गुफाओं की सैर करने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे।
बारिश के बावजूद रुक रुक कर नौकायन होता रहा। मालरोड भी सैलानियों की चहल कदमी से पटी रही।
मालरोड लेक ब्रिज चुंगी से मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक हजार वाहनों ने नगर में प्रवेश किया, जबकि आठ हजार से अधिक सैलानी पहुंचे हुए थे।
नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि मानसून आने तक सैलानियों की बनी रहेगी, लेकिन पिछले दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रहेगी।
यह भी पढ़ें- समर सीजन का लास्ट वीकेंड, नैनीताल में भारी जाम; कई घंटे फंसे पर्यटकों
यह भी पढ़ें- नैनीताल में पर्यटकों ने किया राष्ट्रपिता का अपमान? तस्वीर देख आपको भी आाएगी शर्म