समर सीजन का लास्ट वीकेंड, नैनीताल में भारी जाम; कई घंटे फंसे पर्यटकों
नैनीताल में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के आखिरी वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के आने से शहर में चौतरफा जाम लग गया। ...और पढ़ें

यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के आखिरी वीकेंड पर भारी संख्या में पर्यटक वाहनों के आने से सुबह ही यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई।
कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों से भवाली रोड में कई किमी लंबा जाम रहा तो पुलिस के एंट्री प्वाइंट पर पर्यटक वाहनों को रोके जाने के बाद हल्द्वानी व कालाढूंगी मार्ग में भी स्थिति बेकाबू हो गई।
घंटों जाम में फंसे पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानी हुई। यहां तक कि मालरोड से तल्लीताल डांठ तक वाहनों की लंबी कतार में करीब 15 मिनट तक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही। हालांकि राहगीरों ने अन्य वाहनों को किनारे करवाकर किसी तरह एंबुलेंस को रास्ता दिया।
12 हजार पर्यटक पहुंचे
अनुमान के अनुसार सप्ताहांत पर करीब ढाई हजार वाहनों ने शहर में एंट्री की जबकि निजी व सार्वजनिक परिवहन से 12 हजार पर्यटक पहुंचे। शहर में शुक्रवार शाम से पर्यटकों की आमद बनी हुई थी। शनिवार सुबह तड़के भारी संख्या में पर्यटकों का कैंची धाम व नैनीताल आने का सिलसिला शुरू हुआ तो पार्किंग स्थल फुल हो गए।
सुबह विशेष यातायात प्लान लागू नहीं होने से बारापत्थर से भवाली छावनी परिषद तक पर्यटक वाहनों की कतार लग गई। कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सेनिटोरियम में रोकने के चलते भवाली रोड में मस्जिद तिराहे से पाइंस तक करीब पांच किमी लंबी कतार लगी रही। ऐसा ही कुछ हाल ज्योलीकोट मार्ग का रहा। जिसमें मस्जिद तिराहे से खूपी के करीब तक वाहनों की कतार लगी रही।
स्थिति बेकाबू होती देख पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू कर मस्जिद तिराहे से पर्यटक वाहनों को वाया ज्योलीकोट नंबर वन बैंड होते हुए रूसी तक भेजा। इस दौरान बाहरी दो पहिया वाहनों को भी डायवर्ट किया गया। जिसके बाद हल्द्वानी मार्ग में भी रूसी से बल्दियाखान तक वाहनों की कतार लगी रही।
खबरें और भी
हालांकि वाहनों को बाहर रोके जाने से दोपहर में शहर के भीतर जाम से राहत मिली, लेकिन सुबह ही क्षमता से अधिक वाहनों का प्रवेश हो जाने के कारण शाम तक मालरोड, तल्लीताल डांठ, मल्लीताल मस्जिद तिराहा, हाई कोर्ट मार्ग में जाम की स्थिति बनी रही।
मालरोड में फिर फंसी एंबुलेंस
शहर में दोपहर में काबू में आई जाम की स्थिति शाम को फिर बढ़ गई। एक दिनी भ्रमण पर पहुंचे पर्यटकों के लौटने के कारण शाम को मालरोड से तल्लीताल डांठ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसमें करीब 15 मिनट तक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंसी रही।
हालांकि राहगीरों ने अन्य वाहनों को किनारे करवाकर किसी तरह एंबुलेंस को रास्ता दिया। पिछले दिनों भी एंबुलेंस जाम में फंस गई थी। क्षमता से अधिक वाहनों के शहर में प्रवेश से हालात पटरी से उतर गए।
यह भी पढ़ें- नैनीताल में पर्यटकों ने किया राष्ट्रपिता का अपमान? तस्वीर देख आपको भी आाएगी शर्म
यह भी पढ़ें- नैनीताल में शहर और बाहर चौतरफा जाम से हाल बेहाल, कई किमी लंबा जाम