विराट हिंदू सम्मेलन में साध्वी प्राची का बड़ा बयान, 'संघ न होता, तो अयोध्या में नहीं बनता राम मंदिर'
साध्वी प्राची ने नैनीताल में विराट हिंदू सम्मेलन में आरएसएस की प्रशंसा की, कहा कि संघ के बिना राम मंदिर, अनुच्छेद 370 का खात्मा और तीन तलाक से मुक्ति ...और पढ़ें

विराट हिंदू सम्मेलन में एकजुटता और जातिमुक्त समाज बनाने का आह्वान. Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता साध्वी प्राची ने जिहादियों और वामपंथी ताकतों पर तीखा हमला बोला।
कहा, आरएसएस अब युवा हो गया है और घर-घर पहुंच गया है। संघ नहीं होता तो देश सुरक्षित नहीं होता। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होता और कश्मीर से अनुच्छेद-370 का खात्मा नहीं होता। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति नहीं मिलती। उन्होंने हिंदुओं से एकजुटता लाने व जातिमुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।
शुक्रवार को मल्लीताल डीएसए मैदान में डीएसबी के प्रो. ललित तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में साध्वी प्राची ने कहा कि धर्म केवल सनातन है, जो विश्व को दिशा देता है। कश्मीर में मस्जिद से एलान किया गया कि हिंदुओ घर खाली कर दो। सात लाख हिंदू परिवारों को घर से निकाल दिया। अब देश का नेतृत्व मजबूत है। देश में दस करोड़ घुसपैठिये, रोहिंग्या बच्चे पैदा कर रोजगार छीन रहे हैं, कत्लेआम कर रहे हैं, इनको कान पकड़कर देश से बाहर किया जाएगा।
जिहादी व वामपंथी इसका विरोध कर रहे हैं। 70 साल तक देश को तोड़ने की राजनीति हुई और वर्तमान नेतृत्व देश को जोड़ने की राजनीति कर रहा है। यूजीसी के नोटिफिकेशन पर कहा कि नेतृत्व से गलतियां हो जाती हैं। गलती का समाधान किया जाएगा लेकिन नेतृत्व के लिए इसकी आड़ में बयानबाजी सहन नहीं की जाएगी। इससे पहले साध्वी प्राची ने विहिप नेता ऋतुराज, स्वामी चित्रगुप्ताचार्य के साथ दीप जलाकर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
संचालन प्रगति जैन ने किया। सम्मेलन में प्रो. एससी सती, विधायक सरिता आर्य, दर्जा मंत्री शांति मेहरा व दिनेश आर्य, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक केपी काला, राजेद्र बिष्ट, हेम आर्य, नितिन कार्की, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, मारुति नंदन साह, दयाकिशन पोखरिया, तारा राणा, विमला अधिकारी, प्रेमा अधिकारी, ज्योति ढौंडियाल, दीपिका बिनवाल, कैलाश मिश्रा, गिरीश जोशी, संतोष कुमार, भूपेंद्र बिष्ट, कविता गंगोला, पंकज बर्गली, विक्की राठौर, तेज सिंह, नवीन भट्ट, आरएसएस के विभाग प्रचारक नरेंद्र, जिला प्रचारक अमित, नगर विस्तारक हरिओम आदि मौजूद रहे।
खबरें और भी
मजारों को नष्ट करने पर धामी का किया गुणगान
साध्वी प्राची ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खूब सराहना की। कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में अवैध मजारों को ध्वस्त किया गया। यूसीसी लाया गया। 2014 से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिका ने वीजा तक नहीं दिया लेकिन उसके बाद स्वागत किया।
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है, इसलिए जाति की दीवार तोड़ो। साध्वी ने माताओं से लव जिहाद से बेटियों को बचाने का आह्वान भी किया। बेटियों से काली-कल्याणी बनने व बुर्के वाली कभी मत बनने की अपील की। बच्चे के जन्मदिन पर पौधे लगाने व घर पर हवन करवाने का आह्वान भी किया।
एक रहोगे तो तो सेफ रहोगे
सम्मेलन के बाद नैनीताल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। घटोगे तो कटोगे। हिंदू एक बच्चे पर आ गए और वे 30-40 पर पहुंच गए हैं। यूजीसी नोटिफिकेशन पर कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य शूद्र एक हैं, सरकार यूजीसी नोटिफिकेशन मामले में बदलाव करेगी। सम्मेलन में भीड़ कम होने पर साध्वी ने नाराजगी भी जाहिर की।