Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हम दो हमारे दो नहीं, हम दो हमारे तीन...पर चले हिंदू समाज', मेरठ में बोलीं साध्वी प्राची

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 12:44 PM (IST)

    मेरठ में हुए हिंदू सम्मेलनों में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और राष्ट्रबोध पर व्यापक संदेश दिए गए। साध्वी प्राची ने 'हम दो हमारे तीन' पर जोर देते ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मेरठ। विभिन्न स्थानों पर सोमवार को आयोजित हुए हिंदू सम्मेलनों ने समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और राष्ट्रबोध को लेकर व्यापक संदेश दिए।

    इन आयोजनों में धर्म, संस्कृति, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सम्मेलनों का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करने के साथ-साथ परंपरागत मूल्यों और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना रहा।

    वर्धमान एकेडमी में हुए हिंदू सम्मेलन में बोलते हुए डा. साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदू समाज को हम दो हमारे दो पर नहीं, हम दो हमारे तीन पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने जनसंख्या बढ़ाने पर जोर दिया।

    साध्वी प्राची ने हिंदू समाज को संगठित होने, संस्कारवान बनाने, जागरूक करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना आवश्यक है।

    09skt_153_09022026_495

    पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से परहेज करने और अधिक से अधिक पौधारोपण करने की जरूरत बताई। इस दौरान सभागार भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।

    विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख सुरेंद्र ने संघ के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में ओज के कवि दीपक दीप और कवि जगबीर शर्मा जलज की रचनाओं ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।

    सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा शिव ताडंव, देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। यह सम्मेलन जैन नगर, आनंदपुरी, पूर्वा महावीर, रेलवे रोड एवं महावीर नगर के संयुक्त प्रयास से हुआ।

    जाति से बाहर निकलकर हिंदू बने और राष्ट्र निर्माण में आगे आएं : स्वामी दीपांकर

    जागृति विहार स्थित शास्त्रीनगर एक में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता स्वामी दीपांकर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हिंदुओं को एक होना होगा।

    वह जाति से बाहर निकलकर हिंदू बने और राष्ट्र निर्माण में आगे आएं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

    आरएसएस के बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार और संस्कार प्रमुख मेरठ प्रांत मंजू ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आयोजन समिति के संरक्षक अजय गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, अजय त्यागी, दीपक आनंद डा. संदीप गर्ग मौजूद रहे।