Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सूरज के आग उगलते ही उत्तराखंड में ओवर लोड होने लगे बिजली घर, अलर्ट पर लाइनमैन

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:53 AM (GMT+05:30)

    हल्द्वानी में भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत 20% बढ़ गई है, जिससे बिजली घर ओवरलोड हो रहे हैं। रात में मांग बढ़ने से आपूर्ति प्रभावित हो रही है और ऊर् ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। मई की शुरुआत में वर्षा होने की वजह से लोगों को तपिश से राहत मिली थी। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया था और मैदानी इलाकों से भी ताप का प्रताप लगभग गायब ही था। लेकिन, माह के मध्य से मौसम का मिजाज फिर बदल गया है।

    तराई-भाबर क्षेत्र में सूरज फिर से आग उगल रहा है। भीषण गर्मी के साथ ही गर्म हवाओं का प्रकोप बढ़ चुका है। आसमान से होती अग्नि वर्षा से राहत के लिए कूलर और एयर कंडीशनर (एसी) का उपयोग बढ़ गया है। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ने के साथ ही बिजली घर पर लोड बढ़ गया है। रात के समय सर्वाधिक डिमांड पहुंच रही है। इस कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही है।

    बिजली की मांग 20 प्रतिशत तक बढ़ी

    ऊर्जा निगम के आंकड़ों के अनुसार हल्द्वानी के नगर और ग्रामीण खंड में सामान्य दिनों में बिजली की औसत खपत करीब 1.5 मिलियन यूनिट (एमयू) से 1.8 एमयू तक रहती है। अप्रैल में भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच कुछ दिन डिमांड करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 2.2 एमयू तक पहुंच गया था।

    मई के दूसरे सप्ताह तक पारा नीचे आने की वजह से बिजली की खपत सामान्य के करीब आ गई थी। लेकिन, अब तापमान बढ़ने के बाद बिजली की मांग 20 प्रतिशत तक बढ़कर 2.65 एमयू तक पहुंच गई है। इस वजह से बिजली घरों के लोड में 50 प्रतिशत तक वृद्धि हो गई है।

    खबरें और भी

    अधिकारियों के अनुसार हल्द्वानी के बिजली घरों का सामान्य दिनों में औसत लोड 140 से 150 एंपियर तक रहता है। लेकिन, इन दिनों लोड 200 एंपियर तक पहुंच रहा है। इन स्थितियों को देख निगम प्रबंधन ने सभी लाइनमैनों को भी अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इधर, गौलापार क्षेत्र में बुधवार को दो घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।

    यह भी पढ़ें- गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाएंगे मौसमी फल, बाजार में हरी सब्जियां भी हुईं सस्ती

    यह भी पढ़ें- लू के थपेड़ों के बीच जम्मू संभाग बेहाल, कश्मीर में भी गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, मौसम विभाग बोला- '21 मई से बदलेगा मिजाज'