Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

    दो महिला ब्लॉगरों के बीच इंटरनेट मीडिया पर शुरू हुआ विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। हल्द्वानी की ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर चौपाटी में सुनीता भट्ट से म ...और पढ़ें

    आर्म्स एक्ट व कुमाऊं के देवी देवताओं के अपमान में प्राथमिकी के बाद अब मारपीट पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी। प्रतीकात्मक

    आर्म्स एक्ट व कुमाऊं के देवी देवताओं के अपमान में प्राथमिकी के बाद अब मारपीट पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी। प्रतीकात्मक

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। शहर की दो महिला ब्लागरों के बीच इंटरनेट मीडिया पर चली रोस्टिंग से चल रहे विवाद अब मारपीट तक पहुंच गया है। हल्द्वानी की ब्लागर ज्योति अधिकारी पर चौपाटी में जाकर ब्लॉगर सुनीता भट्ट के साथ मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज हो गया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला ब्लागर सुनीता भट्ट ने ज्योति अधिकारी उसके पति और उसके साथियों पर चौपाटी पर पहुंचकर मारपीट करने, फूड स्टाल का सामान तोड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

    जोशी कालोनी छोटी मुखानी निवासी सुनीता भट्ट (34) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह इंटरनेट मीडिया पर ब्लागिंग करती हैं और चौपाटी के पास वुडपेकर के निकट उनका छोटा व्यापार भी है। आरोप है कि 11 मार्च को महिला ब्लागर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के माध्यम से उन्हें शाम को उसके फूड स्टाल पर आकर मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद कई लोगों से फोन कराकर उन्हें मारने, बदनाम करने और उनकी सात साल की बेटी को उठाने की धमकी भी दिलवाई गई।

    आरोप है कि उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे ज्योति अधिकारी अपने पति गोपाल अधिकारी, कमल जोशी और अन्य लोगों के साथ उनके कार्यस्थल पर पहुंची और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान फूड स्टाल का सामान भी तोड़ दिया गया और सार्वजनिक रूप से फाड़ने चीरने की धमकी की गई, जिससे उन्हें सामाजिक और आर्थिक नुकसान हुआ।

    महिला का आरोप है कि संबंधित ब्लागर के खिलाफ पहले से भी विभिन्न जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपनी बेटी की सुरक्षा के साथ आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में काठगोदाम थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरू के आधार पर ज्योति पर प्राथमिक दर्ज कर दी गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: इंटरनेट से सड़क तक पहुंची लड़ाई, ब्लागर ज्योति अधिकारी और सुनीता भट्ट सार्वजनिक स्थल पर भिड़ीं

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की फेमस ब्लॉगर ज्योति अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोक, हाई कोर्ट ने दिए इंटरनेट मीडिया पोस्ट हटाने के निर्देश