विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धीकरण मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ FIR, जांच शुरू

Published: Tue, 08 Sep 2026 03:39 PM (IST)

हल्द्वानी के रामलीला मैदान शुद्धीकरण प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई अधिवक्ता अंजू ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। रामलीला मैदान शुद्धीकरण प्रकरण में हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी डा. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि अधिवक्ता अंजू की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

तहरीर के अनुसार आठ अगस्त को रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कार्यक्रम हुआ था। इसके बाद 10 अगस्त को कुछ लोगों ने मैदान का तथाकथित शुद्धीकरण कराया।

इसका फोटो और वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित किया गया। तहरीर में शुद्धीकरण को अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति जातिगत भेदभाव और अपमान की भावना पैदा करने वाला बताया गया है।

साथ ही एक भ्रामक और संभावित रूप से संपादित वीडियो के माध्यम से धार्मिक वैमनस्य फैलाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शुद्धीकरण कार्यक्रम में शामिल अज्ञात लोगों और एआइ वीडियो प्रसारित करने वालों की पहचान की जा रही है। वीडियो के मूल स्रोत और उसमें किसी तरह की काट-छांट की भी जांच होगी। यह तहरीर 15 अगस्त को दी गई थी। आखिर कांग्रेस और महिला अधिवक्ता की मांग पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी शुद्धिकरण मामला: हाईकोर्ट ने याचिका निस्तारित की, सरकार ने दिया जांच का आश्वासन