शादी के 6 दिन बाद दिल्ली में उत्तराखंड की निशा की हत्या, पति ने बेड के अंदर छिपाया शव; पड़ोसियों ने खोला राज
दिल्ली में शादी के छह दिन बाद पति मोहम्मद एजाज ने निशा परवीन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

शादी के छह दिन बाद ही पति ने निशा को उतार दिया था मौत के घाट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। बनभूलपुरा वार्ड-32 में रहने वाली 27 वर्षीय निशा परवीन की शादी 26 अप्रैल को दिल्ली के लक्ष्मणपुरी इलाके में हुई थी। शादी के छह दिन बाद ही निशा के पति मोहम्मद एजाज ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
निशा परवीन के चाचा मुस्तकीम ने आरोप लगाए हैं कि भांजी की हत्या करने वाले तीन लोग हैं। जिसमें दो लोग फरार चल रहे हैं। उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए धरपकड़ कर रही है।
आरोपित एजाज अरेस्ट
बनभूलपुरा निवासी मुस्तकीम ने बताया कि 26 अप्रैल को दिल्ली में पर्स बनाने वाले कारोबारी एजाज की शादी निशा से करवाई थी। ससुराल में बेटी खुश रहे इसके लिए निशा के पिता तस्लीम ने फर्नीचर समेत घर के कई सामान भी उपहार में दिए थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपित एजाज को हत्या की प्राथमिकी के आधार पर पकड़ लिया है।
उन्होंने बताया कि शादी के छह दिन बाद दो मई को एजाज ने निशा की हत्या कर दी। वहीं शव को बेड के अंदर छिपाकर फरार हो गया। जब पड़ोसियों को कमरे से बदबू आई तब उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने इसकी जानकारी उनके परिवार को छह मई को दी। जिसपर वह रात में ही वहां निकल गए।
बाद में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को वह निशा का शव लेकर हल्द्वानी पहुंचे और अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो निशा की हत्या अवैध संबंध के रूप में की गई है। निशा की यह दूसरी शादी थी।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष डीएस फर्त्याल ने बताया कि दिल्ली में युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज है। घटना दिल्ली की होने के चलते वहीं की पुलिस इसमें कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार में डबल मर्डर, मुजफ्फरपुर में दो बच्चियों की गला रेतकर हत्या, चिमनी के पास मिले शव
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की हत्या, शौचालय में मिला शव
