बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर विशाल जनसभा, अर्जुन नाथ गोस्वामी ने छोड़ा अन्न
लालकुआं के शहीद स्मारक में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग पर विशाल जनसभा और खुली बहस हुई। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, लालकुआं। बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर बुधवार को शहीद स्मारक में विशाल जनसभा और खुली बहस का आयोजन किया गया। वन अधिकार संगठन और पूर्व सैनिक संगठन के संयुक्त मोर्चे के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे दिन धरना स्थल पर जनसैलाब बना रहा।
‘जन-जन की सरकार कब आएगी बिंदुखत्ता के द्वार’ अभियान के तहत चल रहे तीन दिवसीय आंदोलन के अंतिम दिन आयोजित जनसभा में आंदोलनकारियों ने अपनी मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रशासनिक अधिकारी भी खुली बहस में शामिल हुए। इस दौरान एडीएम विवेक राय, डीएफओ हिमांशु बांगरी और एसडीएम रेखा कोहली मंच पर मौजूद रहे और लोगों की समस्याएं सुनीं।
धरना स्थल पर कई लोग क्रमिक अनशन पर भी बैठे रहे। अनशनकारियों में अर्जुन नाथ गोस्वामी, बसंत पांडे, पूरन सिंह परिहार, भूपेश जोशी, भुवन चंद शर्मा, दीपक रौतेला, भीम सिंह कार्की, रज्जी बिष्ट, रमेश चंद सुयाल, बलवंत परिहार, देवेंद्र गोस्वामी, गोपाल सिंह रावत, गौरव जोशी, मोहन चंद्र कुड़ाई, संध्या डालाकोटी, भगत सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह चौहान, दीपा बिष्ट, फूला देवी, इंदर सिंह पनेरी और उर्मिला धामी शामिल रहे।
जनसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वन अधिकार संगठन के अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, भरत नेगी, कैलाश जोशी, यूकेडी नेता भुवन जोशी, एडवोकेट तरुण जोशी, सूबेदार रणजीत सिंह गढ़िया, दीपक नेगी, नंदन सिंह बोरा, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, कैप्टन हीरा सिंह बिष्ट, करम सिंह कोरंगा, कैप्टन खुशाल सिंह कोश्यारी, प्रकाश मिश्रा, कैप्टन दलवीर सिंह कफोला, कैप्टन कुंदन सिंह, रमेश पलडिया और हेम पांडे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
राजनीतिक दलों और संगठनों का मिला समर्थन
धरना स्थल पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का भी समर्थन देखने को मिला। वक्ताओं ने एक स्वर में बिंदुखत्ता को राजस्व गांव घोषित करने की मांग को जायज बताते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील की।
अन्न ग्रहण नहीं करेंगे अर्जुन नाथ
जनसभा में वन अधिकार समिति के अध्यक्ष अर्जुन नाथ गोस्वामी ने संकल्प लिया कि जब तक बिंदुखत्ता राजस्व गांव नहीं बन जाता वह अन्न ग्रहण नहीं करेंगे।
यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता भूमि अधिकार: सीएम धामी करेंगे केंद्र सरकार से पैरवी, यात्रा तैयारियों पर भी जोर
यह भी पढ़ें- बिंदुखत्ता को मिलेगा भूमिधरी का अधिकार, सरकार गंभीर; बनाएगी नीति
