विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रुड़की में अचानक घर पहुंची पत्नी, प्रेमिका के साथ मिला पति

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Thu, 26 Dec 2019 07:58 PM (IST)

रुड़की में अचानक घर पहुंची महिला ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आई और बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया।

रुड़की में अचानक घर पहुंची पत्नी, प्रेमिका के साथ मिला पति
रुड़की में अचानक घर पहुंची पत्नी, प्रेमिका के साथ मिला पति

रुड़की, जेएनएन। दिल्ली से अचानक घर पहुंची महिला ने पति के साथ प्रेमिका को देखने पर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को कोतवाली लेकर आई और बाद में चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया। 

एक महिला दिल्ली की एक कंपनी में किसी अच्छे पद पर काम करती है। महिला का पति रुड़की में कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहता है। बुधवार देर रात महिला दिल्ली से अचानक ही अपने घर पहुंच गई। घर में पति की प्रेमिका को देखकर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। पति ने उसे शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने पति की प्रेमिका से मारपीट करने का भी प्रयास किया। हंगामे की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज Dehradun News

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला का पति पिछले दिनों गोवा घूमने गया था। यहां पर उसकी मुलाकात बाराबंकी निवासी एक महिला से हुई। दोनों में प्रेमसंबंध बन गए। कुछ दिन पहले महिला बाराबंकी से रुड़की आ गई। महिला के दिल्ली में रहने के चलते दोनों घर में एक साथ रहने लगे। यह बात किसी ने महिला को बता दी। इस पर महिला दिल्ली से बिना बताए रुड़की आ गई और उसने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को बाराबंकी भेज दिया है। 

यह भी पढ़ें: सात साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को उम्रकैद, 60 हजार जुर्माना