विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 26 Dec 2019 08:38 AM (IST)

वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी सगी नाबालिग बेटी से दुराचार करने का मामला सामने आया है। मामले में किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर पुलिस ने खुद मुकदमा दर्ज कराया है।

नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज Dehradun News
नाबालिग बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी सगी नाबालिग बेटी से दुराचार करने का मामला सामने आया है। मामले में किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर पुलिस ने खुद मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित पिता घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व चाइल्डलाइन को एक सूचना मिली कि वसंत विहार थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण हुआ है। इस सूचना पर चाइल्डलाइन के सदस्य मौके पर पहुंचे तो नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उसके साथ उसके पिता ने करीब एक महीने पहले दुष्कर्म किया था। 

इसके बाद चाइल्ड लाइन ने बालिका को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया। जहां से यह मामला किशोर न्याय बोर्ड पहुंचा। किशोर न्याय बोर्ड ने पूरे मामले की तहकीकात करने के बाद वसंत विहार पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। 

वसंत विहार नत्थी लाल उनियाल ने बताया कि मामले में पिता के खिलाफ आरोपित पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को नारी निकेतन में रखा गया है।

डिवाइडर से टकराई कार

सहारनपुर रोड पर लालपुल पर देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट नही आई। मौके पर पहुंची बाजार चौकी पुलिस ने कार को सड़क से किनारे कराया।

निखिल निवासी चमन विहार अपने किसी दोस्त से मिलने मंडी चौक के पास आए थे। यहां से वह अपनी कार से वापस लौट रहे थे। पुलिस को उन्होंने बताया कि जब वह लालपुल के करीब पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को बेहद खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया। 

यह भी पढ़ें: सात साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को उम्रकैद, 60 हजार जुर्माना 

इस दौरान उनके दूसरी साइड में एक बाइक सवार चल रहा था। कार से बचने और बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। बाजार चौकी इंचार्ज नवीन जोशी ने बताया कि हादसे में किसी को कोई चोट नही है।

यह भी पढ़ें: युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज