Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में ट्रैक पर पेड़ गिरने से वंदे भारत समेत कई ट्रेनें लेट, यात्रियों को हुई दिक्कत

    Updated: Sat, 30 May 2026 11:16 PM (GMT+05:30)

    हरिद्वार में खड़खड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात बाधित हो गया। तेज अंधड़ के कारण देहरादून-लखनऊ वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ट् ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। शनिवार शाम करीब चार बजे खड़खड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर भारी भरकम पेड़ गिरने से रेलमार्ग बाधित हो गया।

    इससे देहरादून-लखनऊ वंदे भारत, देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेन विलंबित हुई।

    वंदे भारत एक्सप्रेस को मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर रोका गया। शाम 7.10 बजे पर रेलमार्ग पर आवागमन सुचारू हुआ। मार्ग खुलने पर वंदे भारत को पहले निकाला गया।

    शनिवार दोपहर करीब तीन बजे से ही हरिद्वार और आसपास क्षेत्र के मौसम का मिजाज बदलने लगा था। शाम करीब चार बजे तेज अंधड़ के चलते खड़खड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे देहरादून-लक्सर रेलखंड पर यातायात बाधित हो गया।

    आनन-फानन आरपीएफ,जीआरपी के अलावा रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और रेलमार्ग से अवरोध हटाने का काम शुरू किया। शाम 07.10 पर मार्ग पर आवागमन सुचारू हुआ।

    इस दौरान दोपहर 03.31 पर हरिद्वार आने वाली देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस मोतीचूर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही।

    रेलमार्ग सुचारू होने पर पहले वंदे भारत को निकाला गया। वंदे भारत के अलावा देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश -अहमदाबाद योगा एक्सप्रेस, ऋषिकेश से श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा आदि ट्रेनों को री शेड्यूल किया गया। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को समस्याओं से दो चार होना पड़ा।

    स्टेशन मास्टर वीके मलिक ने बताया कि अंधड़ के चलते खड़खड़ी के समीप ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेलमार्ग बाधित हुआ था। शाम 07.10 पर मार्ग सुचारू होने के बाद पहले मोतीचूर में खड़ी वंदे भारत को निकाला गया। बताया कि करीब आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुई हैं।

    अलग-अलग स्टेशनों पर रोकी गयी कई ट्रेनें

    हरिद्वार-मोतीचूर के बीच ट्रैक पर पेड़ गिरने और ओएचई क्षतिग्रस्त होने के चलते विभिन्न गंतव्यों से हरिद्वार, योगनगरी ऋषिकेश और देहरादून की ओर जाने वाली ट्रेनें जहां तहां रोकी गयी।

    इनमें हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, ओखा-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस, सहारनपुर-देहरादून पैसेंजर, पुरानी दिल्ली-हरिद्वार पैसेंजर, योगनगरी ऋषिकेश-यशवंतपुर एक्सप्रेस, देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, नैनी जनशताब्दी काठगोदाम एक्सप्रेस, ऋषिकेश-यशवंतपुर, ऋषिकेश पैसेंजर, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस आदि ट्रेन भी शामिल है।

    रेलमार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन तत्काल हरकत में आया। मुरादाबाद मंडल के परिचालन, विद्युत और इंजीनियरिंग विभाग की ओर से त्वरित कार्रवाई शुरू की गयी। टावर वैगन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। शाम चार बजकर चालीस मिनट पर रेल ट्रेक को रेल संचालन के लिए फिट कर दिया गया। शाम सात बजकर दस मिनट पर ओएचई को भी फिट कर ट्रेनों का सामान्य परचालन दोबारा बहाल कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से वंदे भारत समेत कुछ गाड़ियों को मार्ग में रोकना पड़ा। री शेड्यूल कर ट्रेनों का संचालन नियमित किया गया।
    महेश यादव, सीनियर डीसीएम, मुरादाबाद

    यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! लखनऊ स्टेशन पर दो दिन नहीं आएंगी कई ट्रेनें, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

    यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! जून में बदलेगा यूपी-बिहार की इन ट्रेनों का रूट, देखें पूरी लिस्ट

    खबरें और भी