Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेल यात्री ध्यान दें! जून में बदलेगा यूपी-बिहार की इन ट्रेनों का रूट, देखें पूरी लिस्ट

    Updated: Sat, 30 May 2026 08:58 PM (IST)

    मुंबई रेल मंडल के कल्याण-इगतपुरी खंड में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के कारण जून के पहले सप्ताह में कई ट्रेनें डायवर्ट और रीशेड्यूल की गई हैं। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मुंबई रेल मंडल के कल्याण-इगतपुरी खंड में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम होने जा रहा है। इस वजह से जून के पहले हफ्ते सप्ताह में उत्तर प्रदेश और बिहार आने-जाने वाली कई मुख्य ट्रेनों का रास्ता बदला गया है और कुछ के समय में बदलाव किया गया है।

    रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगले महीने पांच से सात जून के बीच लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस (11071), दादर-गोरखपुर स्पेशल (01027) और पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस (15066) को बदले हुए रास्ते वाया कल्याण-कर्जत-पुणे-मनमाड होकर चलाया जाएगा।

    यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

    इसके अलावा छह जून को मुंबई से छूटने वाली हावड़ा मेल सवा तीन घंटे, बनारस एक्सप्रेस तीन घंटे और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से रवाना होगी। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल भी साढ़े पांच घंटे की देरी से सुबह चार बजे चलेगी।

    काम के चलते पांच जून को बलिया-दादर विशेष ट्रेन को कसारा स्टेशन पर पौने दो घंटे रोका जाएगा। वहीं आजमगढ़-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कुशीनगर एक्सप्रेस और जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों को भी रास्ते में रोक-रोककर चलाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- सिंगापुर में साइबर सुरक्षा के गुर सीखेंगे रेलवे अधिकारी, रेल मंत्रालय से ट्रेनिंग सर्कुलर जारी कर मांगे आवेदन

    खबरें और भी