विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओलिंपियन सायना नेहवाल ने हरिद्वार में की मां गंगा की आरती, हरकी पैड़ी पर हुआ सम्मान

Published: Fri, 15 May 2026 08:20 PM (IST)

ओलिंपियन सायना नेहवाल ने हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन किया और सायंकालीन गंगा आरती में भाग ...और पढ़ें

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने की गंगा आरती। जागरण

पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने की गंगा आरती। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। ओलिंपियन पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचकर हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन-अर्चन किया। साथ ही, सायंकालीन गंगा आरती में भाग लिया।

इस अवसर पर श्री गंगा सभा की ओर से सायना नेहवाल का सम्मान भी किया गया। सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने सायना नेहवाल को हरकी पैड़ी और मां गंगा की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान गंगा सभा की तीर्थ पुरोहित सिद्धार्थ चक्रपाणि सहित अन्य तीर्थ पुरोहितों ने सायना नेहवाल को गंगा प्रसाद एवं गंगाजली भेंट की।

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने परिवार संग किए मां सुरकंडा के दर्शन
चंबा। ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने परिजनों के साथ टिहरी जनपद के सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर पहुंच कर माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।

सूत्रों के अनुसार, ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी सायना नेहवाल मसूरी घूमने आई थीं। जिसके चलते बीते मंगलवार को वह अचानक सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर में माता के दर्शनों के लिए परिजनों के साथ पहुंची।

वे परिजनों के साथ रोपवे के माध्यम से मंदिर तक पहुंची। उन्होंने रोपवे में बैठ कर आसपास की पहाड़ियों की वीडियो भी अपने मोबाइल कैमरे में कैद की।

उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। साथ ही परिजनों के साथ मंदिर के आसपास खूब फोटो भी खिंचवाई। जिसका फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की है।

मां सुरकंडा मंदिर समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र नेगी ने बताया कि ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी नेहवाल बिना किसी सूचना के अचानक से अपने परिजनों के साथ मंदिर पहुंची थी। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना करवाई और रोपवे से ही वापस लौट गईं थीं।

यह भी पढ़ें- बायोपिक हुई फेल तो Parineeti Chopra ने साइना नेहवाल को किया अनफॉलो, बैडमिंटन स्टार ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें- ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने लिया बैडमिंटन से संन्यास