विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने लिया बैडमिंटन से संन्यास

Published: Tue, 20 Jan 2026 12:21 AM (IST)

लंदन ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली देश की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने खेल को ...और पढ़ें

साइना नेहवाल ने लिया संन्यास

साइना नेहवाल ने लिया संन्यास

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली: ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने खेल से संन्यास की पुष्टि करते हुए कहा कि उनका शरीर अब एलीट खेल की मांगों के अनुरूप उनका साथ नहीं दे रहा है। लंदन ओलंपिक 2012 की कांस्य पदक विजेता साइना ने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच 2023 सिंगापुर ओपन में खेला था।

उन्होंने एक पाडकास्ट में कहा कि मैंने दो साल पहले ही खेलना छोड़ दिया था। मुझे लगा कि मैंने अपनी शर्तों पर खेलना शुरू किया और अपनी शर्तों पर ही विदा लूंगी तो घोषणा करने की जरूरत ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर आप और खेलने में सक्षम नहीं हैं तो कोई बात नहीं।

घुटने की चोट ने किया परेशान

साइना ने कहा कि घुटने की चोट के कारण उन्हें ये फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, "आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं। आपको गठिया की समस्या है। मेरे माता-पिता को, मेरे कोचेस को ये सब पता होना चाहिए। मैंने उन्हें बता दिया है। मैं अब और नहीं खेल सकती। मेरे लिए ये मुश्किल है।"

साइना ने कहा कि उन्हें कभी अपने संन्यास का आधिकारिक एलान करने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि उन्हें लगता था कि उनकी गैरमौजूदगी स्थिति को साफ कर देगी। उन्होंने कहा, "धीरे-धीरे लोगों को एहसास हो जाएगा की साइना नहीं खेल रही है। मुझे नहीं लगता कि मेरे संन्यास का एलान बहुत बड़ा मुद्दा है। मुझे लगा था कि मेरे समय हो गया है क्योंकि मैं अपने आप को ज्यादा पुश नहीं कर सकती थी। मेरा घुटना इस स्थिति में नहीं है।"

उन्होंने कहा, "विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए आप आठ-नौ घंटे ट्रेनिंग करते हो। मेरा घुटना अब एक-दो घंटे में सूज जाता है। इसके बाद खेलना मुश्किल होता है। इसलिए मुझे लगा कि अब बहुत हो गया। मैं अब और नहीं खे सकती।"

चोटों से प्रभावित रहा करियर

साइना का करियर चोटों से काफी ज्यादा प्रभावित रहा। रियो ओलंपिक-2016 में उन्हें घुटने की चोट लगी थी। उन्होंने इसके बाद भी वापसी की और 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने पदक अपने नाम किया था। 2024 में इस खिलाड़ी ने बताया था कि उन्हें गठिया की समस्या है और हड्डी भी नरम पड़ गई है जिससे उन्हें खेलने में समस्या होती है।

यह भी पढ़ें- Indonesia Open: इंडिया ओपन को पीछे छोड़ जकार्ता में दम दिखाने उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, लक्ष्य सेन और पीवी सिंधू पर नजरें

यह भी पढ़ें- India Open 2026: लिन चुन यी ने पुरुष सिंगल्स जीता, आन से यंग ने भी खिताब पर जमाया कब्‍जा