Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार: महिला की मौत के दफनाने की हो रही थी तैयारी, पहुंची पुलिस तो मचा हड़कंप

    Updated: Fri, 27 Mar 2026 01:48 PM (IST)

    रुड़की के जौरासी गांव में 22 वर्षीय हुस्नजहा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार शव दफनाने की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस को सूचना मिली। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    HighLights

    1. रुड़की में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत हुई

    2. दफनाने से पहले पुलिस ने शव कब्जे में लिया

    3. गले पर निशान मिलने से मौत पर संदेह गहराया

    जागरण संवाददाता, रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली के जौरासी गांव में एक महिला की संदिगध हालत में मौत हो गई। महिला का नाम हुस्नजहा (22) है। महिला की शादी गांव में ही युवक से करीब एक साल पहले हुई थी।

    महिला के गले पर निशान है तथा मुंह से खून आया हुआ था। घटना गुरुवार देर से शाम की है। परिवार के लोग शव दफनाने के तैयारी कर रहे थे। इस बीच पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने भव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

    पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों को कहना था की देर शाम तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे एक निजी सप्ताह में ले जाया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई थी।

    परिवार के लोगों को कहना था कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। महिला के गले पर निशान होने की बात किसी ने पुलिस को बताई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- रुड़की: नाबालिग को नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल

    यह भी पढ़ें- रुड़की चंद्रपुरी में भूसे लदे ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, छात्र की दर्दनाक मौत