विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की: नाबालिग को नशीला पेय पिलाकर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल

Updated: Thu, 26 Mar 2026 06:05 PM (IST)

कलियर में एक नाबालिग लड़की को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, कलियर (रुड़की)। किशोरी को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई।

वीडियो के जरिये वह उसे ब्लैकमेल कर लगातार संबंध बनाता रहा। परेशान होकर किशोरी ने स्वजन को मामले से अवगत कराया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

पिरान कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अरमान नाम का युवक उसकी नाबालिग बेटी पर काफी समय से बुरी नजर रखे हुए था।

आरोपित ने इसके चलते ही उनकी नाबालिग बेटी से बातचीत करनी शुरू कर दी। एक दिन वह बेटी को बहला-फुसलाकर कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में ले गया।

यहां पर उसने उनकी बेटी को धोखे से नशीला पेय पिला दिया। सुध बुध खोने पर आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

इसके बाद वह अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

वह लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कभी उसे कलियर गेस्ट हाउस में ले जाता तो कभी रुड़की के होटल में।

आरोपित की मनमानी से किशोरी परेशान हो गई। वह गुमशुम रहने लगी। शक होने पर स्वजन ने विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की। जिस पर किशोरी ने आपबीती अपनी मां को बताई।

जिसके बाद महिला अपनी बेटी को लेकर कलियर थाने पहुंची और पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया। साथ ही तहरीर के आधार पर अरमान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित युवक की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपित की शीघ्र धरपकड़ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रेम विवाह के ढाई साल बाद दूसरे पर आया दिल, रुड़की में महिला प्रेमी के साथ हुई फरार

यह भी पढ़ें- शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, रुड़की में होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई