विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम विवाह के ढाई साल बाद दूसरे पर आया दिल, रुड़की में महिला प्रेमी के साथ हुई फरार

Updated: Thu, 26 Mar 2026 05:54 PM (IST)

रुड़की में प्रेम विवाह के ढाई साल बाद एक महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। प्रेम विवाह के ढाई साल बाद एक महिला अपने डेढ़ साल के बच्चे को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के फरार होने से उसके स्वजन भी सकते में आ गए। मामला अब पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक की करीब तीन साल पहले एक युवती से दोस्ती हुई थी। इसके बाद इनके बीच प्रेम संबंध बन गए।

दोनों ने करीब ढाई वर्ष पहले शादी भी कर ली थी। इनका डेढ़ साल का बच्चा भी है। सबकुछ ठीक चल रहा था।

इसी बीच महिला की पहचान चंडीगढ़ में रहने वाली उसकी बहन के पड़ोसी से हुई। कुछ समय बाद इनके बीच दोस्ती व प्रेम संबंध बन गए।

इसकी भनक न तो महिला के पति को लगी और न ही उसके स्वजन को। मंगलवार देर शाम महिला अपने बच्चे के साथ अचानक लापता हो गई।

महिला जब काफी देर तक नहीं लौटी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

इसके बाद गहनता से जांच-पड़ताल की गई तो पता चला कि उसका चंडीगढ़ के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद स्वजन गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की तहरीर दी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। पुलिस महिला के मोबाइल की लोकेशन खंगाल रही है।

यह भी पढ़ें- शादी से पहले मंगेतर का खुला राज, रुड़की में होटल के कमरे से प्रेमी संग पकड़ी गई

यह भी पढ़ें- रुड़की में हवालात देखते ही पति के बदले सुर, गर्भवती पत्नी को साथ रखने को हुआ राजी