विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुड़की में हवालात देखते ही पति के बदले सुर, गर्भवती पत्नी को साथ रखने को हुआ राजी

Updated: Sat, 07 Mar 2026 06:27 PM (IST)

रुड़की में एक गर्भवती महिला को दहेज के लिए पति ने पीटकर घर से निकाल दिया था। पुलिस हस्तक्षेप के बाद, पति ने पहले तो अकड़ दिखाई, लेकिन हवालात देखते ही उसके सुर बदल गए।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रुड़की। गर्भवती पत्नी की पिटाई करने वाले पति ने हवालात देखी तो पत्नी को साथ रखने को तैयार हो गया। यह देख सभी लोग दंग रह गए। इसके बाद दोनों पति-पत्नी हंसी-खुशी कोतवाली से रवाना हो गए। दोनों के बीच सुलह होने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

दहेज उत्पीड़न का आरोप 

सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के बेलड़ा गांव निवासी एक युवती ने बहारादाबाद निवासी युवक से करीब नौ माह पहले प्रेम विवाह किया था। महिला करीब छह माह की गर्भवती है।

कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे।

पत्नी को घर से निकाला

इसे लेकर महिला को परेशान किया जाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो होली के दिन पति ने गर्भवती पत्नी की पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस ने शनिवार को महिला व उसके पति को पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया। इनके स्वजन भी कोतवाली आए थे। इसी दौरान पति पुलिस के सामने ही पत्नी को हेकड़ी दिखाने लगा, जिस पर पुलिस ने पति को हवालात में डालने की बात कही।

बदले पति के सुर

हवालात देखते ही पति तुरंत ही बदल गया। उसने अपने सुर बदलते हुए कहा कि उसने प्रेम विवाह किया है, इसलिए वह पत्नी को नहीं छोड़ सकता। उसने पत्नी को साथ रखने की बात कही, जिसके बाद दोनों वहां से हंसी-खुशी चले गए। बेटी के ससुराल जाने पर उसके स्वजन ने भी राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- नवविवाहिता को जहर देकर मारने का किया प्रयास, रुड़की में पति समेत पांच पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- रुड़की के कलियर में भिड़े जायरीनों के दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे; वीडियो हो रहा वायरल