ओलिंपिक 2036 के संकल्प को लेकर रेखा आर्या ने हरिद्वार से उठाई कांवड़, विधि विधान से की गंगा की पूजा-अर्चना
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार से कांवड़ उठाई, जिसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के 2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प की सफलता और भारत को खेल महाशक्ति ब ...और पढ़ें
-1786394154301_m.webp)
2036 ओलिंपिक के संकल्प को लेकर रेखा आर्या ने उठाई कांवड़।
HighLights
खेल मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार से कांवड़ उठाई।
2036 ओलंपिक मेजबानी और खेल महाशक्ति बनाने का संकल्प।
हरकी पैड़ी पर मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2036 में भारत में ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के संकल्प की सफलता की कामना को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई।
उन्होंने ब्रह्मकुंड पर विधि विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद कैबिनेट मंत्री जय घोष के साथ ऋषिकेश को रवाना हुईं।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनके दो महत्वपूर्ण संकल्प हैं। जिनमें पहला संकल्प प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में वर्ष 2036 के ओलिंपिक खेलों की सफल मेजबानी भारत को मिले। जबकि दूसरा संकल्प भारत को खेलों के क्षेत्र में विश्व की खेल महाशक्ति के रूप में स्थापित करने का है।
उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से उनके दोनों संकल्प अवश्य पूरे होंगे। वहीं, साधु संतों ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के संकल्प और भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था की सराहना की।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि खेलों के माध्यम से देश का गौरव बढ़ाना भी राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। भगवान शिव से कामना है कि उनके दोनों संकल्प पूर्ण हों और भारत खेल जगत में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। निश्चित रूप से रेखा आर्या सनातन को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही हैं।
उनकी यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का संदेश भी देगी। इस अवसर पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरी समेत कई संत मौजूद रहे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक साल पहले भी पैदल कांवड़ यात्रा की थी।
उन्होंने हरकी पैड़ी से गंगा जल भरकर पैदल ही 22 किलोमीटर की दूरी तय करके वीरभद्र में भगवान शिव का जलाभिषेक किया था। तब उन्होंने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया था।
यह भी पढ़ें- उधम सिंह नगर: भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की