उधम सिंह नगर: भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की
रुद्रपुर में भाजपा नेता और उसके भाई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज ने कार्य बहिष्कार कर नैनीताल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस से धक्का-मुक्की औ ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
HighLights
वाल्मीकि समाज ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।
रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे को घंटों तक जाम रखा गया।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार धक्का-मुक्की हुई।
जागरण संवाददाता, उधम सिंह नगर। भाजपा नेता और उसके भाई की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को रुद्रपुर में वाल्मीकि समाज का आक्रोश सड़क पर उतर आया। कुमाऊं भर से पहुंचे समाज के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर नगर निगम में धरना दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम और कोतवाली के सामने नैनीताल हाईवे जाम कर दिया।
जाम खुलवाने पहुंची पुलिस के साथ कई बार धक्का-मुक्की हुई। महिलाओं ने महिला पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। दिनभर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी की स्थिति बनी रही।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में विभागों में कार्यरत वाल्मीकि समाज के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रुद्रपुर पहुंचने लगे। देखते ही देखते नगर निगम परिसर में बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्र हो गए। महापौर विकास शर्मा, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पार्षदों और पर्यावरण मित्रों ने भी धरने में पहुंचकर समर्थन दिया। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी थी।
समय बीतने के साथ प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती गई और स्थिति तनावपूर्ण होती चली गई। कभी नगर निगम के सामने तो कभी कोतवाली के सामने प्रदर्शनकारियों ने नैनीताल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इससे महिलाओं में भी आक्रोश बढ़ गया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
खबरें और भी
एसपी सिटी से वार्ता
शाम करीब साढ़े चार बजे प्रदर्शनकारियों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और प्रभारी सीओ अखिलेख कुमार से वार्ता की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नामजद आरोपित भाजपा नेता के भाई सन्नी चुघ को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की भी शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।
इसके बावजूद प्रदर्शनकारी भाजपा मंडल महामंत्री पारस चुघ की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। वार्ता के बाद भी जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो दोबारा हंगामा शुरू हो गया और हाईवे पर जाम लगा दिया