Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में रंजिश के कारण युवक पर हमला, बाइक में भी की तोड़फोड़

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:14 AM (IST)

    हरिद्वार के पनियाला रोड पर रंजिश के चलते एक युवक पर हमला कर उसकी बाइक में तोड़फोड़ की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. युवक शिवम पर पनियाला रोड पर हमला हुआ।

    2. हमलावरों ने उसकी बाइक में तोड़फोड़ की।

    3. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। पनियाला रोड पर रंजिश के चलते एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने उसकी बाइक में भी तोडफाेड़ कर दी। हमले के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर निवासी शिवम किसी काम से रविवार की रात को सेक्टर रोड से आ रहा था। जैसे ही वह पनियाला रोड पर पहुंचा तो रास्ते में पहले से ही खड़े चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। सभी युवक बाइक पर सवार होकर आये थे। शिवम के रुकते ही आरोपितों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। मामला समझते ही युवक ने जेब से मोबाइल निकालकर अपने घर फोन करने का प्रयास किया।

    जिस पर युवकों ने उसका मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद युवक पर डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के हाथ और सिर पर चोट आई। इसके बाद हमलावरों ने उसकी बाइक पर डंडे बरसाने शुरू कर दिये। युवक के शोर मचाने पर रास्ते से जा रहे कुछ लोग वहां पर रुक गये। वह मौके पर जाने लगे तो आरोपित उन्हें देख धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये।

    पीड़ित किसी तरह से अपने घर पहुंचा और स्वजन को मामले से अवगत कराया। स्वजन ने युवक को उपचार दिलाया। इस मामले में पीड़ित की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।- केके शर्मा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में डाक कांवड़ के आखिरी दिन 32 से अधिक यात्री हुए घायल, अस्पतालों में चला इलाज