Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में डाक कांवड़ के आखिरी दिन 32 से अधिक यात्री हुए घायल, अस्पतालों में चला इलाज

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 08:08 AM (GMT+05:30)

    हरिद्वार में डाक कांवड़ के अंतिम दिन रुड़की और आसपास के इलाकों में 32 से अधिक कांवड़ यात्री सड़क हादसों में घायल हो गए। पुलिस दिनभर सूचनाओं पर दौड़ती ...और पढ़ें

    हरिद्वार में डाक कांवड़ में 32 लोग हुए घायल।

    हरिद्वार में डाक कांवड़ में 32 लोग हुए घायल।

    HighLights

    1. डाक कांवड़ के अंतिम दिन 32 से अधिक घायल।

    2. रुड़की और देहात क्षेत्रों में हुए छिटपुट हादसे।

    3. पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में पहुंचाया, कोई गंभीर नहीं।

    जागरण संवाददाता, रुड़की(हरिद्वार)। डाक कांवड की भागमभाग में शहर से लेेकर देहात तक 32 लोग घायल हुए। हादसों की सूचना पर पुलिस सुबह से लेकर शाम तक दौड़ती रही। घायलों का सरकारी और निजी अस्पतलों में उपचार कराया गया। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने भी राहत की सांस ली।सोमवार को डाक कांवड़ का आखिरी दिन था।

    रविवार सुबह से लेकर पूरी रात डाक कांवड के वाहन सड़क पर दौड़ते रहे। सड़क किनारे स्थित आबादी को रात भर वाहनों का शोर सुनाई देता रहा। यह सिलसिला सोमवार सुबह तक जारी रहा। सोमवार की सुबह से ही सड़कों पर दुपहिया वाहनों के अलावा ट्रक, लोडर और अन्य वाहनों को दौड़ता देखा गया। वहीं डाक कांवड में शामिल कांवड यात्री वाहनों के बीच से जल लेकर दौड़ते रहे।

    कई जगहों पर छिटपुट हादसे भी होते रहे। सोमवार की सुबह से शाम तक शहर से लेकर देहात तक 40 से अधिक लोग घायल हुए। भगवानपुर से रुड़की रोड, इमलीखेडा मार्ग, नारसन से लेकर अब्दुल कलाम चौक और नगला इमरती बाईपास पर बाइकों की साइड लगने से कांवड यात्री घायल होते रहे। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। शाम तीन बजे तक रुड़की सिविल अस्पताल में तीन घायल पहुंचे थे।

    इसके अलावा भगवानपुर के निजी अस्पतालों में करीब 12 घायलों ने उपचार कराया। वहीं मंगलौर और रुड़की में करीब 30 घायलों को अलग अलग निजी अस्पतालों में उपचार दिलाया गया। पुलिस को भी हादसों की सूचना पर शाम तक दौड़ लगानी पड़ी। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि सोमवार को कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। छिटपुट हादसों में लोग मामूली रुप से घायल हुए।- केके शर्मा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हरिद्वार में जीआरपी बनी देवदूत, कांवड़ यात्रा में साथियों से बिछड़े नाबालिग को परिजनों से मिलाया