Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार पुलिस बनी मददगार, कांवड़ मेले में बिछड़ी यूपी की वृद्धा को परिवार से मिलाया

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:30 PM (IST)

    हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ में बिछड़ी रामपुर की एक बुजुर्ग महिला ओमवती को पुलिस ने उसकी बेटी और दामाद से मिलाया। इसी मेले में एक पुलिस क ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। कांवड़ यात्रियों की भीड़ में परिवार से बिछुड़ी उत्तर प्रदेश की वृद्धा के लिए पुलिस मददगार बनी। रविवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में ओमवती निवासी ग्राम रेहड़गंज, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश अपनी बेटी व दामाद के साथ हरिद्वार आईं थी। भीड़ में वह बेटी-दामाद से बिछड़ गई। पुलिस ने खोया-पाया केंद्र, सीसीआर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट व प्रचार-प्रसार कराया।

    काफी प्रयास के बाद वृद्धा के दामाद मोहन सिंह निवासी ग्राम भूबरा, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश से संपर्क हुआ और बुजुर्ग महिला को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। स्वजनों ने पुलिस की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

    जवान ने ड्यूटी प्वाइंट पर मनाया जन्मदिन

    कांवड़ मेले की भीड़ और पुलिस की व्यस्तताओं के बीच एक जवान का जन्मदिन भी डयूटी प्वाइंट पर मनाया गया। भारी संख्या में कांवड़ यात्री और उनके वाहनों की आमद रवानगी के बीच सीओ सदर सरेंद्र प्रसाद बलूनी को जानकारी मिली कि हरिलोक तिराहे पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल देवेंद्र का आज जन्मदिन है।

    अपने परिवार और बच्चों से दूर कड़ी मशक्कत कर रहे जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए ड्यूटी के दौरान ही जन्मदिन मनाने का फैसला किया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही केक मंगवा कर आरक्षी देवेंद्र को जन्मदिन की बधाईयां दी और नई ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, 5 यात्रियों की मौत; 3 गंगा में बहकर लापता