Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, 5 यात्रियों की मौत; 3 गंगा में बहकर लापता

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:17 PM (IST)

    ये हादसे हरिद्वार, रुड़की, मंगलौर, उत्तरकाशी और देहरादून के रायवाला क्षेत्रों में हुए, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के यात्री शामिल हैं। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. चार सड़क हादसों में पांच कांवड़ यात्रियों की मौत

    2. तीन कांवड़ यात्री गंगा में बहकर लापता हो गए

    3. हादसे हरिद्वार, रुड़की, मंगलौर, उत्तरकाशी, रायवाला में हुए

    जागरण टीम, हरिद्वार। चार अलग-अलग सड़क हादसों में पांच कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्री गंगा में बहकर लापता हो गया। हादसे हरिद्वार, रुड़की, मंगलौर, उत्तरकाशी और देहरादून के रायवाला में हुए। मृतकों में उत्तर प्रदेश के दो, हरियाणा और दिल्ली के एक-एक यात्री शामिल हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है।

    शनिवार देर रात मंगलौर क्षेत्र में शिव मंदिर के पास सड़क पार कर रहे एक कांवड यात्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार शाम दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रिमझिम ढाबे के पास दो बाइकों की टक्कर में किवाना, कांधला जिला शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी संदीप मलिक और विपिन की मौत हो गई।

    अज्ञात वाहन ने रौंदा

    रविवार सुबह ग्राम लिब्बरहेड़ी के पास सड़क किनारे जा रहे बड़ौत, (उत्तर प्रदेश) निवासी कांवड़ यात्री मांगा को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर महरगांव शिवगुफा के पास बाइक सवार कांवड़ यात्री खिचड़ीपुर कल्याणपुर नई दिल्ली निवासी बबलू और संदीप को डंपर ने टक्कर मार दी। बबलू ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत

    गंगा में डूबकर हुए लापता

    उधर, देहरादून के रायवाला क्षेत्र में गीता कुटीर घाट के समीप घाट पर स्नान कर रहा सिकंदरपुर, भवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा निवासी कांवड़ यात्री आशु गंगा में डूबकर लापता हो गया। वह हरियाणा से 30 सदस्यीय कांवड़ यात्रियों के साथ शुक्रवार को हरिद्वार आया था। हरकी पैड़ी क्षेत्र में दो कांवड़ यात्री डूबकर लापता हो गए। एक कांवड़ यात्री की पहचान नहरा, सीतामढ़ी बिहार निवासी सुंदरम सिंह के रूप में हुई, जबकि दूसरे का पता नहीं चल पाया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बसपा के मिशन-2027 का आगाज करेंगे आकाश आनंद: आज सादाबाद में सभा, प्रत्याशी के नाम पर भी मुहर!