हरिद्वार में कांवड़ लेकर घर लौटी पत्नी तो फंदे से लटका मिला पति का शव, मानसिक तौर पर परेशान था युवक
हरिद्वार के सुमननगर कॉलोनी में पत्नी के कांवड़ लेने हरकी पैड़ी जाने के दौरान 56 वर्षीय पति दीपक मिश्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस की प ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पत्नी के कांवड़ लेने जाने पर पति ने की आत्महत्या।
हरिद्वार के सुमननगर में 56 वर्षीय दीपक मिश्रा का शव मिला।
मानसिक परेशानी को आत्महत्या का मुख्य कारण बताया गया।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की सुमननगर कॉलोनी में पत्नी कांवड़ लेने गई थी। इस दौरान घर में पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली। पुलिस के मुताबिक, सुमननगर गली नंबर 3 निवासी दीपक मिश्रा की पत्नी अपने दो बेटों के साथ कावड़ लेने हरकी पैड़ी गईं थी। लौटने पर 56 वर्षीय दीपक मिश्रा का शव फांसी पर लटका मिला।
पुलिस की शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि कुछ दिन से दीपक मिश्रा मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। माना जा रहा है कि इसी कारण उन्होंने खुदकुशी की है।
यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दो दिन पहले लापता हुआ था पानीपत का युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; बाथरूम में मिला शव