हरिद्वार में दो दिन पहले लापता हुआ था पानीपत का युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; बाथरूम में मिला शव
पानीपत के मंडी गांव का 33 वर्षीय युवक सुरेंद्र हरिद्वार के लिए निकला था, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1786353110795_m.webp)
हरिद्वार में दो दिन पहले लापता हुआ था पानीपत का युवक (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
पानीपत का युवक हरिद्वार यात्रा पर निकला था।
दो दिन बाद बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में शव मिला।
पुलिस ने जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।
जागरण संवाददाता, पानीपत। हरिद्वार में भगवान शिव के लिए गंगाजल लेने निकले मंडी गांव निवासी 33 वर्षीय युवक सुरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव एक बाथरूम के अंदर पड़ा मिला। घटना की जानकारी दो दिन बाद बदबू आने पर आसपास के लोगों को हुई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। वह परिवार का दुलारा था। स्वजन के अनुसार वह हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिवार के लोग उसके कांवड़ यात्रा से सकुशल लौटने की उम्मीद कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत की दुखद सूचना मिलने से परिवार में मातम पसर गया।
बाथरूम में मिला शव, उठे सवाल
पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र का शव बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। अचानक बाथरूम में शव मिलने से उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
क्या युवक के साथ कोई हादसा हुआ या उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
खबरें और भी
साथ ही सुरेंद्र के आखिरी फोन कॉल और अन्य जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि हरिद्वार के लिए रवाना होने के बाद वह किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा और उसके साथ क्या हुआ, इसका पता लगाया जा सके।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक और सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस स्वजन के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।