विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार में धार्मिक कार्यक्रम में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मंदिर के पास चार दरिंदों ने किया गैंगरेप

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:19 AM (IST)

लक्सर में एक धार्मिक कार्यक्रम से बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, लक्सर। गांव के मंदिर मेें चल रहे धार्मिक कार्यक्रम से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चंद घंटों के भीतर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। चाैथे आरोपित की तलाश में दबिश दी जारी है।

पुलिस के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात उनके गांव में धर्मस्थल पर एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजन चल रहा था। उनकी नाबालिग बेटी भी वहां गई थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस को है फोरेंसिक रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार, DNA बनेंगे अहम 'गवाह'; NHRC ने भी गैंगरेप में लिया संज्ञान

आरोप है कि एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ धार्मिक स्थल के बराबर में सुनसान जगह पर ले गया। युवक ने अपने तीन साथियों को भी मौके पर बुला लिया। जहां चारों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने किशोरी को किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

किसी तरह किशोरी अपने घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन किशोरी को कोतवाली लेकर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में एसएसआई नितिन चौहान व महिला उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी की पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित अनिल सैनी, शुभम सैनी व साहिल को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चौथे आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एक और 'निर्भया कांड'... कानपुर देहात के ड्राइवर और घाटमपुर के कंडक्टर ने बस में किया 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप