हरिद्वार में पिता ने की बेटी की गला घोंटने की कोशिश, थाने पहुंचकर युवती ने लगाई मदद की गुहार
हरिद्वार के रुड़की में एक पिता ने बेटी के चरित्र पर शक कर उसे पीटा और गला घोंटने की कोशिश की। युवती ने पुलिस से मदद मांगी और पिता के घर न जाकर नारी नि ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पिता ने बेटी के चरित्र पर शक कर गला घोंटने का प्रयास किया।
युवती ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
बेटी ने पिता के घर न जाकर नारी निकेतन जाने की इच्छा जताई।
जागरण संवाददाता, रुड़की(हरिद्वार)। बेटी के चरित्र पर शक के चलते पिता ने उसे घर से निकालने का प्रयास किया। विरोध करने पर पिता ने उसकी पिटाई कर गला घोंटने का प्रयास किया। छीनाझपटी में युवती के गले पर चाेट लग गई। किसी तरह से वह बचकर कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवती ने पिता के घर नहीं जाने और नारी निकेतन भेजने की इच्छा जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की बहन कुछ समय पहले एक युवक के साथ फरार हो गई थी और उससे शादी कर ली थी। इसके बाद से पिता मानसिक तनाव में चल रहा है। इसके चलते ही उसने छोटी बेटी को बात बात पर रोकने टोकने लगा। जब भी वह घर से बाहर जाती तो उसकी पिटाई कर उसे धमकाता। यह सिलसिला पिछले कुछ समय से चल रहा था।
सोमवार को युवती घर से बाहर जाने लगी तो पिता ने उसे रोक दिया और उसे धमकाना शुरू कर दिया। जब बेटी ने इसका विरोध किया तो उसकी पिटाई कर उसे घर से निकालने लगा। बेटी ने पिता का घर छोड़ने से मना कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। युवती का आरोप है कि पिता ने उसकी पिटाई कर उसे घर से बाहर करने का प्रयास किया। इसके बाद उसका गला घोंटने का प्रयास किया।
इस छीना झपटी में युवती के गले पर गहरी चोट लग गई। जिससे वह घायल हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पर आये तो युवती की जान बची। इसके बाद युवती वहां से सीधे भागकर गंगनहर कोतवाली पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। साथ ही युवती ने नारी निकेतन में रहने की इच्छा जताई। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस युवती के पिता को कोतवाली बुलाकर पूछताछ करेगी।- केके शर्मा