Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरिद्वार में जीआरपी बनी देवदूत, कांवड़ यात्रा में साथियों से बिछड़े नाबालिग को परिजनों से मिलाया

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:34 AM (IST)

    जीआरपी हरिद्वार ने कांवड़ यात्रा के दौरान अपने साथियों से बिछड़े भिवानी, हरियाणा के संदीप कुमार को उसके परिवार से मिलाया। प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र ...और पढ़ें

    जीआरपी बनी मददगार।

    जीआरपी बनी मददगार।

    HighLights

    1. जीआरपी हरिद्वार ने कांवड़ यात्री संदीप को परिवार से मिलाया।

    2. संदीप कांवड़ यात्रा के दौरान अपने साथियों से बिछड़ गया था।

    3. प्रभारी निरीक्षक ने रेलवे घोषणा से परिवार को सूचित किया।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। जीआरपी हरिद्वार ने भिवानी, हरियाणा के संदीप कुमार को उसके परिवार से मिलाने में मदद की। कांवड़ यात्रा के दौरान संदीप अपने साथियों से बिछड़ गया और जीआरपी कार्यालय पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक बिपिन चंद्र पाठक ने उसे खाना खिलाया और उसके साथियों के बारे में जानकारी ली।

    मोबाइल नंबर न होने पर, उन्होंने रेलवे पूछताछ केंद्र से एनाउंसमेंट कराकर संदीप के स्वजनों से संपर्क किया। अंततः, संदीप के चाचा अजीत ने उसे थाने पर पहुंचकर लिया।

    यह भी पढ़ें- म्हारी छोरियां...नारी शक्ति के लिए गंगाजल लेकर दौड़ीं, डाक कांवड़ में बेटियों ने भी दिखाया दमखम