हरिद्वार में बारिश के दौरान नाले में बह गई छह साल की मासूम, एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन
हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में बारिश के दौरान छह साल की बच्ची विधिका नाले में बह गई। स्थानीय पुलिस और ...और पढ़ें
-1788803355456_m.webp)
HighLights
हरिद्वार में छह साल की बच्ची नाले में बह गई।
बारिश के तेज बहाव के कारण हुई यह घटना।
एसडीआरएफ और पुलिस टीम बच्ची की तलाश में जुटी।
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। वर्षा के दौरान नाले में बह गई छह साल की मासूम, सर्च ऑपरेशन जारी। सोमवार शाम वर्ष के दौरान सिडकुल क्षेत्र में फैक्ट्री कर्मचारी गौतम की छह साल की बेटी विधिका घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पानी भरने पर वह तेज बहाव के साथ नाले में रह गई।
सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नाले में दूर तक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक मासूम का कुछ पता नहीं चल पाया है।
गौतम मूलरूप से पुत्री गौतम कुमार निवासी ग्राम फरीदपुर मान उर्फ पपडावली थाना कोतवाली देहात बिजनौर का निवासी है। परिवार यहां रावली महदूद में रहता है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में हर्बल दंडिका से छुड़ाई जा रही बीड़ी-सिगरेट की लत, CTRI में दर्ज हुआ रिसर्च
