Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    म्हारी छोरियां...नारी शक्ति के लिए गंगाजल लेकर दौड़ीं, डाक कांवड़ में बेटियों ने भी दिखाया दमखम

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:29 AM (IST)

    हरियाणा के भिवानी की 14 फुटबॉल खिलाड़ी बेटियों ने हरिद्वार से 300 किलोमीटर की डाक कांवड़ यात्रा कर नारी शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने पुरुषों की का ...और पढ़ें

    डाक कांवड़ में बेटियों ने भी दिखाया दमखम।

    डाक कांवड़ में बेटियों ने भी दिखाया दमखम।

    HighLights

    1. हरियाणा की 14 फुटबॉल खिलाड़ी बेटियों ने डाक कांवड़ लाईं।

    2. हरिद्वार से 300 किलोमीटर की कठिन यात्रा पूरी की।

    3. नारी शक्ति का प्रदर्शन कर सभी को प्रेरित किया।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। आस्था के पथ पर अनेक रूप देखने को मिले हैं। मन और मतभेद भुलाकर बाबा भोलेनाथ के भक्त एक नाम से पुकारते हुए जयकारा लगाते नजर आए। वहीं डाक कांवड़ में बेटियों ने भी दमखम दिखाया है। फुटबाल के मैदान के अलावा भक्ति के पथ पर दौड़ लगाकर लड़कों को पछाड़ दिया।

    हरियाणा के भिवानी के गांव ढाणी की 14 फुटबाल खिलाड़ी महादेव का जलाभिषेक करने का प्रण लेकर डाक कांवड़ लाई हैं। दिल्ली-देहरादून हाईवे से बेटियों का जत्था गुजरा तो सब देखते रह गए।

    फुटबाल के मैदान में चार साल पहले बनी डाक कांवड़ लाने की योजना को खिलाड़ियों के कोच कालूराम ने सहयोग दिया। इस बार भी ढाणी गांव की सगी बहनों नेहा, प्रीति और निधि फोगाट ने डाक कांवड़ से गंगाजल लाने का प्रण लिया।

    इसके बाद अपनी साथी खिलाड़ियों को साथ जोड़कर भोलेनाथ के लिए कांवड़ लाने का सिलसिला आरंभ किया। तीनों बहनों के साथ अभ्यास करने वाली 11 और खिलाड़ी इस मुहिम से जुड़ गईं।

    ग्रामीणों और स्वजन ने भी बेटियों के साहसिक कदम का स्वागत किया। बेटियों ने सोमवार सुबह सवा छह बजे विधिवत गंगाजल उठाया और बिना रुके दौड़ना शुरू कर दिया।

    बेटियों का यह समूह सोमवार शाम को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर पहुंचा और उसके बाद पीनना बाईपास से हरियाणा की तरफ बढ़ा। निधि फोगाट ने बताया कि हरिद्वार से ढाणी फोगाट तक 300 किलोमीटर की यात्रा कर रात नौ बजे तक गांव के शिवालय में जलाभिषेक करने का लक्ष्य है।

    बेटियां के साहस को कोच ने सराहा

    इस डाक कांवड़ दल में नेहा फोगाट, प्रीति फोगाट, निधि फोगाट, नेहा जांगड़ा, खुशी राजपूत, परी, अंतिमा, पूनम, नीलू, वनिता, कोमल, खुशी, कविता और मन्नू शामिल थीं। उनके साथ चल रहे फुटबाल प्रशिक्षक कालूराम ने बताया कि बेटियों ने रास्ते में पुरुषों की डाक कांवड़ों को भी पीछे छोड़ दिया।

    खबरें और भी

    बेटियों ने अपने दम पर साबित कर दिया कि कोई भी काम सिर्फ पुरुषों के लिए आरक्षित नहीं है। कांवड़ नारी शक्ति का संदेश दे रही हैं और आने वाले समय में डाक कांवड़ में लड़कियों की भागीदारी भी बढ़ेगी।

    हर किसी को प्रेरित कर रहा बेटियों का जज्बा

    डाक कांवड़ लेकर आ रही बेटियों का जज्बा हर किसी को प्रेरित कर रहा है। निधि फोगाट ने कहा कि वह चौथी कांवड़ लेकर आ रही है। अपने गांव-समाज के साथ देश की उन्नति एवं प्रगति की बाबा भोलेनाथ से मन्नत मांगती हैं। वह अपने स्वजन एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के शिवालय में जलाभिषेक करते हैं। डाक कांवड़ लेकर दौड़ रही बेटियों में कई राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर लगेंगे सेंसर, कोहरे में हादसों पर लगेगा अंकुश