Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुड़की में नाती की शर्मनाक करतूत, सो रही 95 साल की बुजुर्ग नानी से किया दुष्कर्म

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:19 AM (IST)

    रुड़की में घर में सो रही बुजुर्ग महिला के साथ उसके नाती ने दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपित नशे में धुत था। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    HighLights

    1. पुलिस हिरासत में आरोपित

    जागरण संवाददाता, नारसन (रुड़की) । नारसन चौकी क्षेत्र के एक गाव में घर में सो रही बुजुर्ग महिला( 95) के साथ नशे में धुत उसके नाती ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसका गला दबा दिया। जिससे पीड़िता बेहोश हो गई होने पर परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ।

    नानी से दुष्कर्म

    पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर निवासी एक युवक करीब तीन साल से अपने नानी के गांव में उनके घर के पास ही मकान लेकर रह रहा है। गुरुवार की रात्रि करीब 12 बजे शुभम शराब के नशे में धुत होकर नानी के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने घर के एक कमरे मे सो रही बुजुर्ग नानी (95) से दुष्कर्म किया।

    शोर मचाने पर आरोपित ने नानी का गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। जिससे वह बेहोश हो गयी। इसी बीच परिवार के लोगो की नींद खुल गयी। परिवार के लोगो को नाती की करतूत का पता चला तो पाव तले की जमीन खिसक गई। परिवार के लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

    पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में ले लिया। वहीं बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का मेडिकल कराया गया गया है। पुलिस ने इस मामले मे जांच कर रही है। वहीं घटना को लेकर आसपास का क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बच्चे को उम्रकैद, फिरोजाबाद में दूसरी बार सुनाई गई ये सजा, बच्ची से दुष्कर्म पर किशोर को दिया गया था 2024 में आजीवन कारावास

    यह भी पढ़ें- 'न्याय नहीं दे सकते तो दे दीजिए मौत', माखी दुष्कर्म पीड़िता ने चाचा को इंसाफ दिलाने के लिए PM और न्यायपालिका को लिखा लेटर