हरिद्वार में सोलानी पुल की रेलिंग तोड़ नीचे गिरी कार, हादसे में पांच लोग घायल
हरिद्वार में लक्सर-रुड़की मार्ग पर सोलानी नदी पुल से एक कार रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें रुड़की अस्पत ...और पढ़ें

लक्सर-रुड़की मार्ग पर सोलानी नदी पुल से नीचे गिरी कार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरिद्वार। लक्सर-रुड़की मार्ग पर सोलानी नदी पुल पर रविवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कई फीट नीचे जा गिरी।
हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रुड़की के अस्पताल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी अनिल कुमार अपने स्वजन और रिश्तेदारों के साथ इकबालपुर क्षेत्र के कुंजा बहादरपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे।

दोपहर करीब 12 बजे जब उनकी कार लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित सोलानी नदी पुल पर पहुंची, तभी अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में अनिल कुमार, उनकी पत्नी सोनी, रिश्तेदार कोमल निवासी मारकपुर, रचना निवासी मुंडाखेड़ा खुर्द और श्रीकांत निवासी बिजनाखेड़ी, थाना नकुड़, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) घायल हो गए।

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को कार से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को रुड़की अस्पताल भिजवाया।
घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
नितिन चौहान, एसएसआइ
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर खिड़की खुलने से पलटी बस, 7 तीर्थयात्री हुए घायल
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को लोडर वाहन ने कुचला, हुई मौत