Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर खिड़की खुलने से पलटी बस, 7 तीर्थयात्री हुए घायल

    Updated: Sun, 10 May 2026 06:16 PM (IST)

    ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर शिवपुरी के पास चारधाम यात्रियों की बस पलटने से सात यात्री घायल हो गए, जबकि 18 अन्य सुरक्षित बच गए। ...और पढ़ें

    बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी क्षेत्र के समीप पलटी चारधाम यात्रियों की बस।

    बदरीनाथ हाईवे पर शिवपुरी क्षेत्र के समीप पलटी चारधाम यात्रियों की बस।  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश।  ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर चारधाम यात्रियों की बस शिवपुरी क्षेत्र के समीप अनियंत्रित होकर पलटने से मार्ग में चीख-पुकार मची रही।

    पुलिस ने राहगीरों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। सात यात्रियों को आंशिक चोटें आई, जबकि चालक-परिचालक व शेष 18 यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे।

    वहीं, हादसे का कारण चालक की खिड़की खुलना बताया जा रहा है। खिड़की बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलटी।

    Injured people in bus accident

    एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है। यह बस (UK 14PA 0605) बदरीनाथ से हरिद्वार की ओर जा रही थी।

    इस दौरान टिहरी जिले के शिवपुरी क्षेत्र के समीप बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में चालक-परिचालक के अलावा 25 तीर्थयात्री सवार थे।

    पुलिस ने राहगीरों की मदद से रेस्क्यू किया और बस की खिड़की व दरवाजे से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    बताया कि सात यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

    चिकित्सक ने सभी यात्रियों को सामान्य बताया। बताया कि घटनास्थल पर निर्माण गतिविधि भी चल रही थी।

    घायलों की पहचान

    • सोनम गुप्ता (28) पुत्री ज्ञानचंद
    • मुन्नी देवी (56) पत्नी ज्ञानचंद
    • चंद्र प्रकाश गुप्ता (62) पुत्र रामचरण,
    • संजय चौरसिया (59) पुत्र पन्नालाल
    • सीता देवी (38) पत्नी राम प्रसाद
    • शबनम (32) पत्नी अभिमन्यु
    • मनीष गिरि (44) समस्त निवासी लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)

    सभी यात्रियों को ऋषिकेश से अन्य बस से उनके गंतव्य लखीमपुर खीरी के लिए भेजने की व्यवस्था की गई। बताया कि सभी यात्री केदारनाथ व बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौट रहे थे।

    रश्मि पंत, एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश

    यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी: मार्निंग वाक कर रहे सहायक उद्योग अधिकारी को लोडर वाहन ने कुचला, हुई मौत

    यह भी पढ़ें- टिहरी में ब्रेक फेल होते ही मौत थी सामने, चालक ने टेंपो ट्रैवलर को पहाड़ी से टकराकर बचाई 23 जिंदगियां