Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ankita Bhandari Murder: उर्मिला सनावर से पूछताछ के दौरान भाजपा महिला नेता की मौजूदगी, अब उठ रहे सवाल

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 01:35 PM (IST)

    एसआईटी द्वारा उर्मिला सनावर से पूछताछ के दौरान एक भाजपा महिला नेता की मौजूदगी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। महिला नेता एक एनजीओ चलाती हैं और 'बेटी बचा ...और पढ़ें

    उर्मिला सनावर। फाइल फोटो

    उर्मिला सनावर। फाइल फोटो

    HighLights

    1. एसआईटी ने उर्मिला सनावर से हरिद्वार में पूछताछ की।

    2. पूछताछ के दौरान भाजपा महिला नेता की मौजूदगी पर सवाल।

    3. पुलिस ने महिला नेता की उपस्थिति को नियमानुसार बताया।

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार। एसआइटी की उर्मिला सनावर से पूछताछ के दौरान एक भाजपा महिला नेता की मौजूदगी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, भाजपा महिला नेता एक एनजीओ की संचालिका हैं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी कही जाती हैं। लेकिन, कांग्रेस ने इंटरनेट मीडिया पर इस मुद्दे को उछालते हुए सवाल खड़े किए हैं।

    एसआइटी ने गुरुवार को हरिद्वार एसओजी कार्यालय में उर्मिला सनावर से कैमरों की मौजूदगी में करीब पांच घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ की कुछ फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। जिनमें एसआइटी की पूछताछ की दौरान हरिद्वार की एक भाजपा महिला नेता भी बैठी हुई नजर आ रही हैं।

    इन फोटो को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। शहर के कई वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर इसको लेकर बहस छिड़ी हुई है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी ने पूछा है कि एसआइटी की पूछताछ में भाजपा महिला नेता का क्या काम।

    कई अन्य व्यक्तियों ने महिला नेता के भाजपा के बड़े नेताओं संग फोटो भी साझा किए हैं। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संबंधित महिला एक एनजीओ से जुड़ी हुई हैं और उर्मिला सनावर से पूछताछ के दौरान वह एनजीओ प्रतिनिधि के तौर पर वहां मौजूद थीं। पुलिस का दावा है कि उनकी मौजूदगी नियमों के दायरे में थी और जांच प्रक्रिया में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड : सीबीआइ जांच पर उर्मिला सनावर बोलीं- अब सोऊंगी चैन की नींद

    यह भी पढ़ें- Ankit Bhandari Case: उर्मिला सनावर का नया ऑडियो, दबाव बनाने का दावा; भाजपा के बड़े नेता का नाम