Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड : सीबीआइ जांच पर उर्मिला सनावर बोलीं- अब सोऊंगी चैन की नींद

    Updated: Fri, 09 Jan 2026 10:03 PM (IST)

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अब वह ...और पढ़ें

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर।

    अभिनेत्री उर्मिला सनावर।

    HighLights

    1. उर्मिला सनावर ने सीबीआई जांच पर सीएम धामी का आभार जताया

    2. कहा, अब चैन की नींद सो पाएंगी, अंकिता को मिलेगा न्याय

    3. एसआईटी जांच के बाद मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच का निर्णय लिया

    जागरण संवाददाता, हरिद्वार: अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच करने का निर्णय लेने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

    उर्मिला ने दावा किया कि सिर्फ ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं हो सकती थी। इसलिए मुख्यमंत्री ने एसआईटी जांच करने के बाद सीबीआई जांच का फैसला लिया। उर्मिला ने कहा कि अब वह चैन की नींद सोएंगी।

    वीडियो बयान जारी कर उर्मिला ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि वे उत्तराखंड की आवाज बनी है और उत्तराखंड की बेटी बनकर अंकिता के लिए न्याय की आवाज उठाई।

    उर्मिला ने कहा कि लोग उन्हें अंकिता भंडारी बोल रहे हैं और यह भी कह रहे हैं कि उनके अंदर अंकिता भंडारी की आत्मा है, यह लोगों का प्यार है। सत्ता और शासन प्रशासन से टकराकर यह अहसास होता है कि यह मांग मैंने नहीं, स्वयं अंकिता भंडारी ने की है। क्योंकि मैं तो मुंबई में रहती थी।

    भगवान महादेव से पूरा विश्वास है कि अंकिता बेटी को न्याय मिलकर रहेगा। उर्मिला ने कहा कि मेरे भाई धाकड़ धामी ने सीबीआई जांच पर मुहर लगा दी है और मैं सीबीआई जांच में भी पूरा सहयोग दूंगी।

    आरती गौड ने क्यों चलवाया बुलडोजर

    वीडियो बयान में उर्मिला सनावर ने कहा कि एसआईटी ने उनसे लंबी पूछताछ की। उन्होंने सभी सवालों का जवाब दिया और पूर्ण सहयोग किया। इस जांच के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लगा कि कहीं ना कहीं कोई अपराधी अभी तक कानून की पकड़ से बच रहा है।

    उस रात आरती गौड ने रिजॉर्ट पर बुलडोजर क्यों चलवाया। उर्मिला ने कहा कि सीएम धामी ने सुरेश राठौर से जुड़ी 48 मिनट की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी, तब उन्हें लगा कि कहीं ना कहीं सुरेश राठौर भी सही बोल रहे हैं। ऐसे कई सवालों का जवाब मिलना अभी बाकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी मामले में बड़ा फैसला, सीएम धामी ने की CBI जांच की सिफारिश

    यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड : अभिनेत्री उर्मिला सनावर से पांच घंटे पूछताछ, SIT को सौंपे रिकार्डिंग के सुबूत