देहरादून के विकासनगर में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल
चकराता से त्यूणी की ओर जा रही एक निजी कार चिल्हाड़ गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ...और पढ़ें
-1790951288610_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, विकासनगर। देहरादून के चकराता-त्यूणी-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्यूणी से पहले चिल्हाड गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसमें सवार उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी दुर्गेश चौधरी (39) की मौके पर ही मौत हो गई।
इसके अलावा, कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय लोगों के साथ संयुक्त रेस्क्यू कर उपचार के लिए एंबुलेंस राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी में भर्ती कराया है।

थानाध्यक्ष कुलदीप शाह ने कहा सड़क हादसे में मृतक की पहचान दुर्गेश चौधरी निवासी फतेपुर सिंभोली हापुड़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल सुनील मंडल निवासी महावीर इनक्लेव दिल्ली व ऋषभ निवासी देहरादून को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।
