Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather Alert: अगले 24 घंटे दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, नदी-नालों से दूर रहने की सलाह

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 07:57 AM (IST)

    Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के दो जिलों (नैनीताल, बागेश्वर) के लिए ऑरेंज और छह जिलों (देहरादून सहित) के लिए येलो अलर्ट जारी किय ...और पढ़ें

    राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। फाइल फोटो

    राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने शुक्रवार को दो जिलों में आरेंज अलर्ट व देहरादून सहित छह जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी जारी है।

    मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

    तेज बारिश के दौर पड़ने की आशंका

    मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर पड़ने की भी आशंका जताई गई है।

    मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करने की सलाह दी है।

    मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक जुलाई को पूरे उत्तराखंड को कवर कर लिया था। इसके बाद से राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का दौर जारी है। विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटों के दौरान भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय बनी रहेंगी।

    यह भी पढ़ें- मानसून शुरू होते ही आपदा के मुहाने पर उत्तरकाशी, भागीरथी में बनने लगी झील; निचले इलाकों को खतरा

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के टिहरी में मानसून की मार, भारी बारिश और भूस्खलन से 16 सड़कें बंद