विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में अगले तीन घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, केदारनाथ हाईवे बंद होने से कई यात्री फंसे

Published: Fri, 04 Sep 2026 12:21 PM (IST)

उत्तराखंड में भारी वर्षा और भूस्खलन से परेशानी बढ़ गई है, जिससे केदारनाथ राजमार्ग बाधित है और यात्रियों को रोका गया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा-भूस्खलन से परेशानी बढ़ी है। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ राजमार्ग मलबा आने से बाधित है। जिला प्रशासन ने केदारनाथ यात्रियों को पड़ावों पर ही रोका हुआ है।

देहरादून में बारिश के कारण परेड ग्राउंड के समीप तुसात फंक्शन हॉल के पास लगा पेड़ मकान की टीन शेड पर गिर गया।

वहीं मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल, चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें- चार दिन की बारिश से लबालब हुई Naini Lake, उठती लहरों से निखर उठी झील की सुंदरता