Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: सैनिकों के बच्चों को नीट-एनडीए कोचिंग के लिए उपनल देगा आर्थिक मदद

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 09:22 PM (GMT+05:30)

    उपनल जल्द ही सैनिक और पूर्व सैनिकों के मेधावी बच्चों को नीट और एनडीए जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। ...और पढ़ें

    सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उपनल कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक।

    सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में उपनल कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। सैनिक एवं पूर्व सैनिकों के मेधावी बच्चों को नीट और एनडीए जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में उपनल जल्द पहल करेगा।

    इसके तहत कोचिंग के लिए प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा।

    सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सोमवार को उपनल कार्यालय में आयोजित बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक में निर्देश दिए गए कि सैनिक एवं पूर्व सैनिक परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक सुव्यवस्थित योजना तैयार की जाए, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रभावी रूप से प्रतिस्पर्धा कर सकें।

    बैठक में उपनल के माध्यम से विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित एजेंसी के शीघ्र संचालन की दिशा में चल रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। इस पहल से पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।

    इसके अलावा पूर्व सैनिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं, आश्रितों के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा नए रोजगार अवसर सृजित करने के विषयों पर भी विस्तार से मंथन हुआ।

    अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में आगामी 14 से 16 मई तक प्रस्तावित उपनल राष्ट्रीय कान्क्लेव की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।

    इस कान्क्लेव में उपनल की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

    बैठक के बाद मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड सब एरिया द्वारा निर्माणाधीन वेटरन काम्प्लेक्स का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जेएन बिष्ट, संयुक्त सचिव वित्त विजय कुमार, उप सचिव कार्मिक एसवी रंजन, निदेशक मेजर जनरल शम्मी सभरवाल (सेनि), निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस रौतेला (सेनि), कर्नल आदित्य श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक कर्नल राजेश नेगी (सेनि), मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में उपनल कर्मियों की बल्ले-बल्ले, समान पद-वेतन और DA का रास्ता साफ; बढ़ा कॉन्ट्रेक्ट

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों को समान वेतन, बजट में 289 करोड़ का प्रावधान