Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों को समान वेतन, बजट में 289 करोड़ का प्रावधान

    Updated: Wed, 11 Mar 2026 08:25 PM (IST)

    उत्तराखंड सरकार ने 2026-27 के बजट में पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने हेतु 289.98 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मद के लिए 289 करोड़ 98 लाख 29 हजार रुपये की राशि का प्रविधान किया है।

    सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से लंबे समय से विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व उपनल कर्मियों को आर्थिक राहत मिलेगी। राज्य सरकार ने यह कदम कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा और उनके योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया है।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और श्रमिकों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

    उन्होंने कहा कि पूर्व उपनल कर्मियों ने वर्षों तक विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी सोच के साथ सरकार ने समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू करने के लिए बजट में पर्याप्त धनराशि का प्रविधान किया है।

    उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की समावेशी और संवेदनशील शासन व्यवस्था का प्रतीक है। राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, कर्मचारियों के कल्याण और पारदर्शी व उत्तरदायी शासन सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस निर्णय से पूर्व उपनल कर्मियों को राहत मिलेगी और वे और अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश के विकास में योगदान दे सकेंगे।

    खबरें और भी