Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! उत्तराखंड के इन उपभोक्ताओं के काटे जाएंगे कनेक्शन, एमडी ने दिए कड़े निर्देश

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:11 PM (IST)

    यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने धीमी राजस्व वसूली पर नाराजगी जताई और इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, देहरादून। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति की प्रगति 55 प्रतिशत मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने और बिजली चोरी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।

    ध्यानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाते हुए वित्तीय वर्ष में यूपीसीएल को लाभ अर्जित करने वाला निगम बनाने के संकल्प के साथ काम किया जाए। उन्होंने कहा कि कारपोरेशन ने इस वर्ष बिलिंग दक्षता 90 प्रतिशत से अधिक रखने का लक्ष्य तय किया।

    एमडी ने जताई नाराजगी

    क्षेत्रीय अभियंताओं और कर्मचारियों को इसके लिए पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान लंबित नए विद्युत संयोजनों की स्थिति पर भी एमडी ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नए कनेक्शन निर्धारित समयसीमा के भीतर स्मार्ट मीटर के माध्यम से जारी किए जाएं।

    कनेक्शन देने में देरी होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने और पेनल्टी की राशि संबंधित कार्मिक अथवा एएमआईएसपी से वसूलने के निर्देश दिए गए। उन्होंने उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के साथ ही सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा, गुणवत्ता मानकों और सुरक्षा नियमों के पूर्ण पालन के साथ पूरा कराने पर जोर दिया।

    खबरें और भी

    एमडी ने एडीबी परियोजना के तहत देहरादून में विद्युत लाइनों के भूमिगतिकरण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने परियोजना कार्यों में गुणवत्ता, समयसीमा और विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।

    यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर कसेगा शिकंजा, शुभेंदु सरकार ने लॉन्च किया ‘विद्युत प्रहरी’ एप

    यह भी पढ़ें- बिजली चोरी पर अदाणी इलेक्ट्रिसिटी का कड़ा एक्शन! 36720 बड़े छापे मारे; सुबह तड़के और देर शाम की गई सख्त निगरानी