देहरादून: खेल भावना और भक्ति का संगम, खिलाड़ियों के साथ कांवड़ यात्रा निकालेंगी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या 10 अगस्त को 2036 ओलंपिक के संकल्प के साथ हरिद्वार से ऋषिकेश तक 22 किमी की कांवड़ यात्रा निकालेंगी। इस यात्रा में खिलाड़ी भी ...और पढ़ें
-1785745741387_m.webp)
कांवड़ यात्रा निकालेंगी कैबिनेट मंत्री।
HighLights
रेखा आर्या 10 अगस्त को कांवड़ यात्रा निकालेंगी।
भारत में 2036 ओलंपिक के लिए संकल्प यात्रा।
हरिद्वार से ऋषिकेश तक 22 किमी की पदयात्रा।
जागरण संवाददाता, देहरादून। 2036 में भारत में ओलंपिक का संकल्प लेकर 10 अगस्त को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या कांवड़ यात्रा निकालेंगी। इस कांवड़ यात्रा में रेखा आर्या खुद कांवड़ उठाएंगी। कांवड़ यात्रा में खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
कांवड़ यात्रा हरिद्वार से सुबह सात बजे शुरू होगी और ऋषिकेश पहुंचकर संपन्न होंगी। प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस कांवड़ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी आमंत्रित किया गया है। ये यात्रा 22 किलोमीटर की होगी।
संतों, युवाओं, महिलाओं और एथलीट्स के साथ भारत को सशक्त बनाने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत में ओलंपिक का आयोजन हो, इसी संकल्प के साथ ये यात्रा निकाली जाएगी।
कांवड़ यात्रा अपने आप में खेल भावना और भक्ति के मिश्रण के साथ निकाली जाएगी। भारत खेल के क्षेत्र में सशक्त बने इसका आशीर्वाद भगवान शिव से लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- देहरादून: दूसरे दिन भी नहीं लगा मालदेवता में बहे युवक का सुराग, तलाश में जुटी SDRF की टीम