देहरादून: दूसरे दिन भी नहीं लगा मालदेवता में बहे युवक का सुराग, तलाश में जुटी SDRF की टीम
देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में तेज बहाव में बहे युवक साहिल का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें ल ...और पढ़ें

युवक की तलाश में जुटी टीम।
HighLights
मालदेवता में तेज बहाव में बह गया युवक साहिल।
दूसरे दिन भी एसडीआरएफ को नहीं मिला कोई सुराग।
नदी का तेज बहाव और दुर्गम क्षेत्र बना चुनौती।
जागरण संवाददाता, देहरादून। मालदेवता क्षेत्र में तेज बहाव में बहे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। घटना के बाद से एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार युवक की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
नदी का तेज बहाव, बढ़ा हुआ जलस्तर और दुर्गम क्षेत्र रेस्क्यू अभियान में बड़ी चुनौती बने हुए हैं। रविवार को दोस्त के साथ साहिल निवासी मियांवाला नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार कई किलोमीटर तक नदी के किनारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर ड्रोन और अन्य आधुनिक संसाधनों की भी मदद ली जा रही है।