Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून: विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा भारतीय जायका, शाकाहारी भोजन के दीवाने हुए ऑस्ट्रेलियाई- कोलंबियाई मेहमान

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:50 PM (IST)

    सावन कांवड़ यात्रा के दौरान देहरादून के नीलकंठ पैदल मार्ग पर विदेशी पर्यटक भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और कोलंबिया के म ...और पढ़ें

    भारतीय जायकों के मुरीद हुए विदेशी मेहमान।

    भारतीय जायकों के मुरीद हुए विदेशी मेहमान।

    HighLights

    1. नीलकंठ पैदल मार्ग पर विदेशी पर्यटक भारतीय भोजन चख रहे।

    2. ऑस्ट्रेलियाई और कोलंबियाई मेहमानों को भारतीय मसाले पसंद आए।

    3. शाकाहारी भोजन की लोकप्रियता ने विदेशी पर्यटकों का दिल जीता।

    संवाद सूत्र, लक्ष्मणझूला(देहरादून)। सावन मास की कांवड़ यात्रा के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। लाखों शिवभक्तों के साथ विदेशी पर्यटक भी इस यात्रा में शामिल होकर भारतीय संस्कृति की जानकारी लेने के साथ व्यंजन स्वाद चख रहे हैं।
    नीलकंठ पैदल मार्ग पर चलते समय थकान और भूख लगने पर विदेशी मेहमान मार्ग में लगे भोजनालयों और अस्थायी दुकानों पर रुक रहे हैं।

    यहां परोसे जा रहे भारतीय व्यंजनों का स्वाद उन्हें इतना पसंद आ रहा है कि खाने के बाद भी उसके चर्चे उनके मुंह पर हैं। ऑस्ट्रेलिया निवासी एरान और कोलंबिया निवासी जैस्मीन ने बताया कि वे दोनों इन दिनों करीब एक माह की भारत यात्रा पर ऋषिकेश आए हुए हैं। नीलकंठ मार्ग पर शिवभक्तों की भारी भीड़ देखकर वे दोनों भी आस्था की इस धारा में शामिल हो गए।

    रास्ते में भूख लगने पर उन्होंने पैदल मार्ग की एक दुकान पर भारतीय शाकाहारी भोजन का स्वाद लिया। एरॉन ने बताया कि उन्हें भारतीय मसालों का स्वाद बहुत पसंद है। ऑस्ट्रेलिया में भी एक भारतीय रेस्टोरेंट है। वे वहां जाकर बटर चिकन जरूर खाते हैं। नॉनवेज में जो भारतीय मसाले इस्तेमाल होते हैं, उनका फ्लेवर लाजवाब होता है। उसी स्वाद को तलाशते हुए उन्होंने नीलकंठ मार्ग पर भारतीय मसालों से बना शाकाहारी भोजन चखा। जो वाकई काबिले तारीफ है।

    जैसमीन ने कहा कि भारत में मसालों का इस्तेमाल जिस तरह किया जाता है, वह दुनिया में कहीं और नहीं मिलता। हल्दी, जीरा, धनिया, गरम मसाला और हरी मिर्च का काम्बिनेशन खाने को बिल्कुल अलग स्वाद देता है। यह भोजन न सिर्फ पेट भरता है, बल्कि मन को भी सुकून देता है। स्थानीय दुकानदार राजेंद्र ने बताया कि सावन में हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं, लेकिन विदेशी मेहमानों की ओर से भारतीय भोजन की तारीफ सुनकर अच्छा लग रहा है।

    खबरें और भी

    कड़ी, आलू मटर, भिंडी की सब्जी और रोटी जैसे व्यंजन विदेशी मेहमानों को खास लग रहे हैं। भारतीय मसालों और भोजन की यह लोकप्रियता एक बार फिर साबित करती है कि भारत का स्वाद सिर्फ पेट ही नहीं, दिल भी जीत लेता है।

    यह भी पढ़ें- देहरादून: खेल भावना और भक्ति का संगम, खिलाड़ियों के साथ कांवड़ यात्रा निकालेंगी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या